विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्रिस्तान के सामने डांस करने से किया मना तो कर दी हत्या

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 Jan 2018 03:00 AM (IST)

मांडर (रांची) : कब्रिस्तान के सामने डांस करने से मना करने पर नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे ला

कब्रिस्तान के सामने डांस करने से किया मना तो कर दी हत्या
कब्रिस्तान के सामने डांस करने से किया मना तो कर दी हत्या

मांडर (रांची) : कब्रिस्तान के सामने डांस करने से मना करने पर नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे लोगों ने सोमवार शाम पांच बजे 18 वर्षीय वसीम अंसारी की लोहे की छोलनी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में वसीम के दोस्त मनान अंसारी और नुरूल अंसारी घायल हो गए। मनान को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना रांची जिले के मांडर प्रखंड के बाजारटांड स्थित पतरा कोना के फिरदौस नगर की है।

हत्या की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। उग्र लोगों ने रांची-डालटनगंज मार्ग एनएच 75 को कंदरी के निकट करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को चौबीस घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने सड़क को जाम मुक्त किया।

बताया गया है कि चटवल गाव के कुछ युवक पिकनिक मना कर लौट रहे थे। इसी बीच फिरदौस नगर कब्रिस्तान के पास नाचने को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग आपस में लड़ने लगे। इसी बीच किसी ने वसीम पर लोहे की छोलनी से वार कर हत्या कर दी। वसीम मुंबई में काम करता था। चार दिन पूर्व ही वह परिजनों ने मिलने मुंबई से रांची आया था।

---------

गुमला में पिकनिक मनाने गए युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

घाघरा (गुमला) : नए साल के जश्न के बीच सोमवार को घाघरा थाना क्षेत्र के बेलागढ़ा मसरिया डैम के पास फॉरेस्ट गार्ड सुरेश भगत के पुत्र हितेश की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। जाते वक्त अपराधियों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना पाकर आदर के ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस उस युवक से भी पूछताछ कर रही है।

---------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।