Vashishtha Narayan Singh passes away: वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर झारखंड में शोक, नेताओं ने जताई संवेदना
Vashishtha Narayan Singh passes away महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। यहां पढ़ें किसने क्या कहा...
रांची, जेएनएन। Vashishtha Narayan Singh passes away देश के विभूति और महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच में अंतिम सांसें लीं। प्रखर और विद्वान वशिष्ठ बाबू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वशिष्ठ बाबू लंबे समय तक रांची के कांके के केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान में इलाजरत थे। उनके निधन पर झारखंड के नेताओं ने संवेदना जताई है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भारत के महान गणितज्ञ डॉ वरिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर अपने संदेश में लिखा- आज भारत के महान गणितज्ञ डॉ वरिष्ठ नारायण सिंह जी का निधन हो गया है। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बावजूद भी उन्होंने अपने अंतिम समय तक अध्ययन नहीं छोड़ा। ऐसी महान विभूति को सलाम और नमन... ॐ शांति