विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के रियल एस्टेट इतिहास की सबसे बड़ी डील! 375 करोड़ में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:27 AM (IST)

राजधानी रांची का प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन केंद्र न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ रुपये में बिका है, जो झारखंड के रियल एस्टेट इतिहास की सबसे बड़ी खरीद-बिक्री है। 

375 करोड़ में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल (फाइल फोटो)

375 करोड़ में बिका रांची का न्यूक्लियस मॉल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ में बिका।

  2. झारखंड के रियल एस्टेट की सबसे बड़ी खरीद-बिक्री।

  3. डील में 26.25 करोड़ रुपये रजिस्ट्री पर खर्च।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के व्यावसायिक और रियल एस्टेट जगत से एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। शहर के प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन केंद्र 'न्यूक्लियस मॉल' का सौदा 375 करोड़ रुपये में तय हुआ है। 

शुक्रवार को मॉल की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसे झारखंड के रियल एस्टेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी खरीद-बिक्री बताया जा रहा है। 

15 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी

निबंधन कार्यालय के दस्तावेजों के अनुसार, मॉल के पूर्व मालिक और प्रमुख कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने 'वीए डिस्क्रीट प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक विवेक कुमार सिंह के नाम पर इस संपत्ति की रजिस्ट्री कराई है। कारोबारी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, खरीदार विवेक कुमार सिंह को धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह का करीबी बताया जा रहा है। 

खरीदार पक्ष की ओर से 15 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 11.25 करोड़ रुपये का निबंधन शुल्क (रजिस्ट्रेशन फीस) जमा किया गया है। यानी अकेले रजिस्ट्री पर कुल 26.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- रांची एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान, जमीन की बाधा हटते ही 157 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेंगी सुविधाएं


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।