टेंडर का झंझट खत्म, अब रांची विश्वविद्यालय सीधे मैन्युफैक्चरर्स से खरीदेगा माल
Jharkhand News Hindi Samachar Ranchi University Ranchi News सामानों की खरीद गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस के जरिये होगी। विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अब विश्वविद्यालय इस पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करेगा।
रांची, जासं। रांची विश्वविद्यालय में सामानों की खरीद के लिए अब टेंडर प्रकिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। विश्वविद्यालय सीधे मैन्युफैक्चरर्स सौदा करेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारी मार्केट रेट खुद चेक करेंगे। सामानों की खरीद भारत सरकार के स्टॉप गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस से होगी। इसके लिए खरीदार को पोर्टल पर निबंधन कराना पड़ता है। रांची विश्वविद्यालय ने भी इस पोर्टल पर अपना निबंधन करा लिया है। विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अब विश्वविद्यालय इस पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करेगा।
कुलपति, रजिस्ट्रार, सीसीडीसी सहित चार अधिकारियों का लॉग इन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सामानों की खरीद में आसानी होगी। टेंडर की लंबी चौड़ी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सामानों का मूल्य भी सस्ता होगा। सामान्य तौर पर टेंडर प्रक्रिया से सामानों की खरीदारी में करीब 3 से 4 माह लग जाते थे। इससे विकास कार्य बाधित हो जाता था। वहीं इस पोर्टल के माध्यम से महज 10 दिनों में सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।