झारखंड डीजल ऑटो चालक महासंघ की एजीएम का स्थान बदला, अब निवारणपुर में होगी महासभा
Jharkhand Diesel Auto Drivers Federation आम सभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आम सभा में मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान होंगे। इस आमसभा में महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन होगा।
रांची, जासं। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक महासंघ के संस्थापक दिनेश सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। सर्वसम्मति से 4 जनवरी को होने वाली झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ की आम सभा का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह आम सभा ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड कार्यालय में रखी गई थी। कोविड बीमारी महामारी को देखते हुए आम सभा अब निवारणपुर स्थित कार्यालय में करने का निर्णय लिया गया है।
आम सभा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। आम सभा में मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान होंगे। इस आमसभा में महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष एवं रांची विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर महुआ माजी एवं नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती बेहरा होंगी। विशेष अतिथि के रूप में इंडियन कंफेडरेशन ऑफ लेबर आइसीएल के राष्ट्रीय सचिव विजय साहू और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह होंगे।
इस आमसभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से एवं रांची शहर के ऑटो चालक व मालिक और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस महासभा में प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। संघ के पूर्व महासचिव रमाशंकर सिंह ने बताया कि बैठक में संस्थापक दिनेश सोनी, पूर्व संरक्षक अनवर एजाज, अध्यक्ष रामकुमार उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव, महासचिव रामाशंकर सिंह, सचिव शिशिर खलखो, सौरभ सहाय व दिलीप कुमार साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कार्यकारी सदस्य आनंद वर्मा, आकाश भारती, अमर मुंडा, धर्मेंद्र सिंह, तबरेज अहमद, कोकर मार्ग अध्यक्ष रामसूरत माझी, रांची रेलवे स्टेशन मार्ग के सचिव अंकित कुमार सिंह, सुरेश वर्मा, सुनील सिंह एवं विशाल शेखर मिश्रा उपस्थित थे।