Move to Jagran APP

रांची, खूंटी, कोडरमा व हजारीबाग में नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड के दूसरे चरण (देश भर का पांचवां चरण) की चार सीटों रांची खूंटी कोडरमा और हजारीबाब के लिए शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 06:26 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:26 AM (IST)
रांची, खूंटी, कोडरमा व हजारीबाग में नामांकन प्रक्रिया शुरू
रांची, खूंटी, कोडरमा व हजारीबाग में नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची : लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड के दूसरे चरण (देश भर का पांचवां चरण) की चार सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा तथा हजारीबाग में बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसी के साथ इन सीटों पर नामांकन शुरू हो गया।

loksabha election banner

पहले दिन हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन चारों सीटों पर 17 नामांकन पत्र विभिन्न उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा खरीदे गए।

कोडरमा में चार, रांची में छह, खूंटी में पांच तथा हजारीबाग में दो नामांकन पत्र बिके।

इन चार सीटों पर 18 अप्रैल तक नामांकन चलेगा। हालांकि बीच में तीन दिन अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा।

13 अप्रैल को रामनवमी, 14 अप्रैल को रविवार तथा 17 अप्रैल को महावीर जयंती होने के कारण अवकाश है। इन तीन दिनों नामांकन नहीं होगा। इन सीटों पर 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन चारों सीटों पर छह मई को मतदान होना है।

बता दें कि इन चारों सीटों में एकमात्र खूंटी सीट एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि अन्य तीन सीटें सामान्य सीटे हैं। इस चरण में जयंत सिन्हा, सुबोधकांत सहाय, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राजकुमार यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी।

-------------

फैक्ट फाइल

रांची

कुल मतदाता : 18,55,535

पुरुष मतदाता : 9,70,465

महिला मतदाता : 8,85,010

थर्ड जेंडर : 60

18-19 आयु वर्ग नए मतदाता : 26,956

कुल मतदान केंद्र : 2,376 (शहरी-967, ग्रामीण-1409)

-------------

खूंटी

कुल मतदाता : 11,74,643

पुरुष मतदाता : 5,89,866

महिला मतदाता : 5,84,770

थर्ड जेंडर : 07

18-19 आयु वर्ग नए मतदाता : 14,944

कुल मतदान केंद्र : 1,705 (शहरी-83, ग्रामीण-1,622)

--------------

कोडरमा

कुल मतदाता : 17,79,737

पुरुष मतदाता : 9,41,353

महिला मतदाता : 8,38,369

थर्ड जेंडर : 15

18-19 आयु वर्ग नए मतदाता : 15,073

कुल मतदान केंद्र : 2,475 (शहरी-72, ग्रामीण-2403)

-----------

हजारीबाग

कुल मतदाता : 16,35,509

पुरुष मतदाता : 8,69,616

महिला मतदाता : 7,65,881

थर्ड जेंडर : 12

18-19 आयु वर्ग नए मतदाता : 14,230

कुल मतदान केंद्र : 2,278 (शहरी-190, ग्रामीण-2,088)

जयंत दंपती के पास सौ करोड़ की संपत्ति

-सांसद बनने के बाद घटी जयंत सिन्हा की आय, पत्नी की बढ़ी

-पांच करोड़ से घट कर जयंत की आय हुई करीब 35 लाख

-69.35 करोड़ चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं जयंत सिन्हा, पत्नी के पास है 31.44 करोड़

---

मासूम अहमद, हजारीबाग :

सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की आय घट गई है। इस दौरान उनकी पत्नी पुनिता की आय में वृद्धि हुई है। पत्नी जानी मानी महिला उद्यमी है। हालांकि, दोनों पति-पत्नी की चल-अचल संपत्ति सौ करोड़ की है। जयंत हजारीबाग से सांसद हैं। फिर इसी लोस क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जयंत सिन्हा ने 10 अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल किया है। पर्चे के साथ दाखिल शपथ पत्र में इस आशय की जानकारी दी गई है। दाखिल शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2013-14 में उनके द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न में घोषित आय पांच करोड़ 74 लाख 20 हजार 270 थी। जबकि वित वर्ष 2017-18 में उनके द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न में उनकी आय 35 लाख 91 हजार 290 घोषित की गई। इसी तरह उनकी पत्नी पुनिता सिन्हा द्वारा वर्ष 2013-14 में उनके द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न में घोषित आय 98 लाख 63 हजार 460 थी और वर्ष 2017-18 में उनके द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न में उनकी आय पांच करोड़ 36 लाख 21 हजार 990 बताई गई है।

जहां तक कुल चल अचल संपत्ति की बात है तो जयंत सिन्हा 69.35 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और पुनिता के पास 31.44 करोड़ की चल अचल संपत्ति है।

वैसे दोनों के सिर पर बैंकों की देनदारी है। जयंत सिन्हा पर 14.68 करोड़ का बैंक लोन है। पुनिता 4.64 करोड़ की देनदार है। जयंत सिन्हा के पास 32.56 करोड़ की चल और 14.18 करोड़ की अचल संपत्ति है।

उनकी पत्नी के पास 11.43 करोड़ की चल और 8.54 करोड़ की अचल संपत्ति है। जयंत सिन्हा द्वारा अचल संपत्ति पर 1.32 करोड़ का निर्माण कराया गया है। वहीं इनके पास 20 हजार रुपये नकद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.