Move to Jagran APP

20 साल में 9 ट्रांसफर, 14 वर्ष गृह जिले में, जानिए इस पावरफुल क्लर्क को

Jharkhand. दुमका का रहनेवाला एक लिपिक वर्तमान में जिला कल्याण कार्यालय दुमका में ही पदस्थापित है। इसका स्थानांतरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 10:15 AM (IST)
20 साल में 9 ट्रांसफर, 14 वर्ष गृह जिले में, जानिए इस पावरफुल क्लर्क को
20 साल में 9 ट्रांसफर, 14 वर्ष गृह जिले में, जानिए इस पावरफुल क्लर्क को

रांची, राज्य ब्यूरो। लिपिक के पद पर कार्यरत दुमका के रसिकपुर का रहने वाला राजेंद्र राणा पावरफुल है। इसी बदौलत उसने अपने पैतृक जिला दुमका में 14 साल की नौकरी कर ली और वर्तमान में भी दुमका में ही कार्यरत है। वर्ष 1999 में नौकरी में आने वाले इस लिपिक का 20 साल में नौ बार स्थानांतरण हुआ, जिसमें दुमका में ही छह टर्म अलग-अलग जगहों पर पदस्थापन हुआ। इस तरह दुमका में 14 साल अपनी नौकरी की। इसके अलावा गिरिडीह में एक साल, साहिबगंज में दो साल व पलामू में तीन साल तक नौकरी की।

loksabha election banner

सितंबर 2016 से जुलाई 2019 तक पलामू के छतरपुर स्थित अनुमंडल कल्याण कार्यालय में पदस्थापित रहे इस लिपिक राजेंद्र राणा का एक अगस्त 2019 से पुन: दुमका के जिला कल्याण कार्यालय में पदस्थापित कर दिया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 31 जुलाई को तीन लिपिकों का स्थानांतरण किया है। इनमें सुरेश कुमार राम को जमशेदपुर से सरायकेला-खरसांवा, वीरेंद्र कुमार दास को सिमडेगा से खूंटी व राजेंद्र राणा को पलामू से दुमका किया है। राजेंद्र राणा का फिर दुमका में स्थानांतरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लिपिक राजेंद्र राणा का कार्यकाल

दुमका

  • 1999 से जून 2002 तक : उप निदेशक कल्याण कार्यालय, दुमका।
  • जुलाई 2002 से जून 2004 तक : पहाडिय़ा कल्याण कार्यालय, दुमका।
  • जुलाई 2004 से दिसंबर 2005 तक : उप निदेशक कल्याण कार्यालय, दुमका।
  • जनवरी 2007 से मई 2013 तक : आवासीय विद्यालय करहड़बील, दुमका।
  • जुलाई 2015 से अगस्त 2016 तक : अनुमंडल कल्याण कार्यालय, दुमका।
  • एक अगस्त 2019 से : वर्तमान में जिला कल्याण कार्यालय दुमका में पदस्थापित।

गिरिडीह

  • जनवरी 2006 से दिसंबर 2006 तक : जिला कल्याण कार्यालय गिरिडीह।

साहिबगंज

  • जून 2013 से जून 2015 तक : पहाडिय़ा कल्याण कार्यालय, साहिबगंज।

पलामू

  • सितंबर 2016 से जुलाई 2019 तक : अनुमंडल कल्याण कार्यालय, छतरपुर, पलामू।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.