विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, इनामी नक्सली को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ; हो सकता है बड़ा खुलासा!

By Dilip Kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 10 Jan 2024 06:39 PM (IST)

झारखंड में टेरर फंडिंग मामले में एनआइ की टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब माओवादियों के सब जोनल कमांडर ...और पढ़ें

झारखंड में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, इनामी नक्सली को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ;
झारखंड में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, इनामी नक्सली को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ;

HighLights

  1. लातेहार के बारियातु जागीर का रहने वाला है प्रदीप चेरो
  2. 6 दिसंबर 2023 को प्रदीप को किया गया था गिरफ्तार
  3. राज्य सरकार ने पांच लाख रुपये का प्रदीप पर था इनाम

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने माओवादियों के सब जोनल कमांडर व पांच लाख के इनामी नक्सली रहे प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप चेरो उर्फ बोधनाथ सिंह को चार दिनों की रिमांड पर लिया है। वह लातेहार जिले के बारियातु जागीर का रहने वाला है।

वह 15 लाख के इनामी फरार नक्सली छोटू खरवार दस्ते का सक्रिय सदस्य रहा है। लातेहार पुलिस ने उसे छह दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। एनआइए की रांची शाखा के पदाधिकारी उससे छोटू खरवार की गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।

2018 में दर्ज टेरर फंडिंग के केस में पूछताछ जारी

एनआइए ने छोटू खरवार व उसकी पत्नी के विरुद्ध 19 जनवरी 2018 को प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी टेरर फंडिंग से संबंधित थी। दरअसल, 21 दिसंबर 2016 को लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर चंदन कुमार को तीन लाख रुपये के साथ पकड़ा था।

चंदन ने ही पूछताछ में बताया था कि उक्त राशि छोटू खरवार के हैं। छोटू खरवार के 26 लाख रुपये के निवेश से संबंधित पर्चा भी पुलिस को मिला था, जिसमें 12 लाख रुपये छोटू की पत्नी ललिता खरवार के नाम पर थे। इसी केस को टेकओवर करते हुए एनआइए ने 2018 में केस दर्ज कर किया था। वर्ष 2019 में ललिता खरवार गिरफ्तार हुई थी।

लातेहार में हुए नक्सल कांडों पर भी कर रही पूछताछ

एनआइए की रिमांड पर नक्सली प्रदीप चेरो लातेहार व आसपास के क्षेत्रों की नक्सल गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दे रहा है। एनआइए लातेहार जिले से संबंधित कई कांडों में अनुसंधान कर रही है। तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी, चंदवा में पुलिस पार्टी पर हमला का मामला भी एनआइए के पास अनुसंधान के अंतर्गत है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के आला अफसरों को किया तलब, ये है पूरा मामला

ये भी पढ़ें: 8 माह तक छुपे रहे, हाथों में पड़ गए थे छाले; बाबरी विध्वंस और राम मंदिर निर्माण को लेकर कार सेवक ने सुनाई अनसुनी कहानी