विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NH-20 सहित झारखंड के चार व्यस्त नेशनल हाईवे अब एनएचएआई के हवाले, ट्रैफिक के आधार पर केंद्र ने संभाली कमान

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 12:59 PM (IST)

झारखंड में 10 हजार से अधिक ट्रैफिक वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और रखरखाव अब राज्य सरकार के बजाय एनएचएआई ...और पढ़ें

दस हजार से ज्यादा ट्रैफिक वाले एनएच को लेगा एनएचएआई।

दस हजार से ज्यादा ट्रैफिक वाले एनएच को लेगा एनएचएआई।

HighLights

  1. झारखंड के अधिक ट्रैफिक वाले एनएच अब एनएचएआई संभालेगा।

  2. पहले चरण में चार राष्ट्रीय राजमार्गों की जिम्मेदारी एनएचएआई को।

  3. केंद्र सरकार पूरे झारखंड के एनएच नेटवर्क पर विचार कर रही।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों को लेकर अब व्यवस्था बदलने वाली है। राज्य के जिन हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, उनके रखरखाव और निर्माण कार्य राज्य सरकार से हटाकर केंद्र की एजेंसी एनएचएआई को दी जाएगी।

इन सड़कों का निर्माण, रखरखाव और विस्तार एनएचएआई की निगरानी में होगा। केंद्र के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों की ट्रैफिक के आधार पर समीक्षा की। 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरने वाले एनएच को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया।

इसी समीक्षा के बाद मंत्रालय ने 21 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव और एनएचएआई चेयरमैन को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दी। पहले चरण में चार एनएच को एनएचएआई के को देने का फैसला हुआ है। इनमें एनएच-139, एनएच-522 और एनएच-114A को तुरंत एनएचएआइ को सौंपा जाएगा, क्योंकि इन मार्गों पर फिलहाल कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।

एनएच-20 का एक हिस्सा राज्य के पास रहेगा। इसके 116 से 176 किलोमीटर के बीच चल रहे काम को पूरा कराया जाएगा और उसके बाद इस हिस्से की जिम्मेदारी भी एनएचएआई को दे दी जाएगी। हालांकि, सभी सड़कों की जिम्मेदारी अभी नहीं बदली है।

एनएच-220 को फिलहाल झारखंड के पथ निर्माण विभाग के पास ही रखा गया है। वहीं, एनएच-419 के 49 से 65 किलोमीटर और एनएच-133 के 93 से 131 किलोमीटर वाले हिस्सों पर काम धनबाद स्थित सड़क परिवहन मंत्रालय के परियोजना कार्यान्वयन इकाई के जरिए जारी रहेगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि केंद्र की नजर अब पूरे झारखंड के एनएच नेटवर्क पर है। मंत्रालय इस विकल्प पर भी विचार कर रहा है कि राज्य के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य सरकार की व्यवस्था से हटाकर सड़क परिवहन मंत्रालय के परियोजना कार्यान्वयन इकाई के जरिए संचालित किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।