Move to Jagran APP

राज्य की दिशा बदलने वाला होगा अगला बजट : रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य का अगला बजट झारखंड की दिशा बदलने वाला होगा। इसके तहत गांवों को विशेष रूप से फोकस किया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 29 Dec 2016 04:42 AM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 04:51 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य का अगला बजट झारखंड की दिशा बदलने वाला होगा। इसके तहत गांवों को विशेष रूप से फोकस किया गया है। आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। बेहतर नेशनल हाईवे, गांवों में पक्की सड़क और चौबीस घंटे बिजली देने की सरकार की योजना है। तेजी से विकास के लिए जल शक्ति, ऊर्जा शक्ति, सुरक्षा शक्ति और जनशक्ति के मूलमंत्र पर काम किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में मंत्री अधिकारी टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

भ्रष्टाचार व भयमुक्त झारखंड बनाएंगे : रघुवर

झारखंड में बेहतर अधिकारियों की टीम है। यह हमारी उपलब्धि है। अधिकारियों को हर हाल में काम कर के दिखाना होगा। काम नहीं करनेवाले अधिकारियों की राज्य में जरूरत नहीं है। ऐसे लोग खुद काम छोड़कर चले जाएं, यही बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने शासन के दो साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और आला अफसर आइआइएम अहमदाबाद के विशेषज्ञों से बेहतर प्रबंधन का गुर सीखेंगे। जल्द ही इस बाबत एमओयू होगा। सरकार इस बाबत तीन दिन का चिंतन शिविर लगाएगी। मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। दावा किया उनका एकमात्र उद्देश्य झारखंड से गरीबी को नेस्तनाबूद करना है।

सख्त कार्रवाई की जरूरत
भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करूंगा
सीएम ने कहा कि दो साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करूंगा। ऊपर का भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। नीचे स्तर का भ्रष्टाचार लोगों को शासन से जोड़कर खत्म किया जाएगा। नौकरशाहों को और अधिक पेशेवर होना होगा।


आंखों से छलके आंसू
अपनी सरकार के दो साल की उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास एकाएक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हे शासन सौंपा है उनकी उम्मीदों को पूरा करने की हर पल कोशिश कर रहे हैं। कोई गलती नहीं हो, इसका भी प्रयत्न हमेशा रहता है। जनता उन्हें आशीर्वाद दे जिससे वे खुद को सबल महसूस करें। इतना कहते-कहते उनका गला भर आया। समारोह स्थल पर थोड़ी देर तक शांति छाई रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने गरीबी को करीब से देखा है। ईंट ढोया है। कोयला, बल्ब और ट्यूब लाइट बेचकर गुजारा किया है। इसलिए उनकी कोशिश झारखंड की गरीबी को दूर करना और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

भ्रष्ट बैंकरों ने काले धन को सफेद करने के लिए अपनाए ये तरीके, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.