न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें
झारखंड की दोपहर तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. स्वयं छठ व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में अब स्वयं छठ व्रत करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल पाएगी। डीजीपी ने एडीजी मुख्यालय को निर्देश दिया है कि वो सभी एसपी को इस संबंध में आदेश जारी करें, ताकि स्वयं छठ व्रत करने वाले कर्मियों को छुट्टी दी जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. पाकुड़ में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म
हिरणपुर (पाकुड़), जेएनएन। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित लड़की को थाना लाई। बुधवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए पाकुड ले जाया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को मिल सकता है सेवा विस्तार
प्रदीप सिंह, रांची। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की उपयोगिता को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें सेवा विस्तार देने की तैयारी कर रही है। राजबाला वर्मा 28 फरवरी 2018 को रिटायर होने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरंभ में सेवा विस्तार की अवधि छह माह हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. 36 लाख ठगी के आरोपी को जमशेदपुर से पकड़ा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने 36 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार को बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने बस्ती के अमन कुमार श्रीवास्तव को धर दबोचा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. आधार और एटीएम नंबर पूछ खाते से निकाले 50 हजार
रांची, जेएनएन। साइबर अपराधियों ने पंडरा के व्यवसायी नरेश साव के खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली है। फोन करने वाले ने उन्हें खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि आपका खाता बंद होने वाला है। चालू रखने के लिए आधार नंबर और एटीएम का नंबर बताएं। इसे लिंक कर चालू किया जाएगा।