Move to Jagran APP

अनगड़ा में सम्मानित किए गए भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारी

भाजपा के नव मनोनीत सदस्यों का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 09:53 PM (IST)
अनगड़ा में सम्मानित किए गए भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारी
अनगड़ा में सम्मानित किए गए भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारी

अनगड़ा : भाजपा के नव मनोनीत सदस्यों का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को जशपुरिया बीएड कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज परिवार की ओर से भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो और एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार व संचालन अजय कुमार महतो ने किया। इससे पूर्व भाजपा राची जिला ग्रामीण की ओर से बीसा पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो कर रहे थे। धर्मपाल व प्रो. आदित्य साहू ने आम का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 200 पौधा लगाए गए। इसमें आम, आंवला, शरीफा, अमरूद सहित अन्य पौधे शामिल हैं। मौके पर धर्मपाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल में एक-एक हजार पौधे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जाना है। आज से इसकी शुरुआत की जा रही है। यह सिर्फ पौधारोपण ही नहीं, बल्कि लोगों को आपस में एक-दूसरे से जोड़ने की भी कवायद है। लगाए गए पौधों की एक साल तक कार्यकर्ता देखभाल भी करें। ताकि, दूसरे वर्ष लगाए गए पौधों का जन्मदिन मनाया जा सके। समाज सेवा के साथ-साथ प्रकृति संरक्षक का भी कार्य भाजपा कार्यकर्ता करें। प्रो. आदित्य साहू ने बताया कि पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ता पाच लाख से अधिक पौधे लगाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से ओरमाझी उपप्रमुख जयगोविंद साहू उर्फ लालू साहू, युवा नेता जीतराम मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, मंडल महामंत्री उमेश कुमार बड़ाईक, भाजयुमो अध्यक्ष रामसाय मुंडा, सिकिदिरी मंडल उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद, दिलीप खत्री, सुनील महतो, राजेंद्र महतो, अगमलाल महतो, बुधराम बेदिया, मुखिया मानेश्वर मुंडा, नरेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.