विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिसंबर तक और साढ़े 21 हजार शिक्षक होंगे बहाल: नीरा यादव

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 10:11 AM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 03:49 PM (IST)

नीरा यादव ने कहा है कि साल के अंत तक करीब साढ़े 21 हजार शिक्षक और बहाल होंगे।

दिसंबर तक और साढ़े 21 हजार शिक्षक होंगे बहाल: नीरा यादव
दिसंबर तक और साढ़े 21 हजार शिक्षक होंगे बहाल: नीरा यादव

राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सह उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री नीरा यादव ने कहा है कि एक हजार दिनों की अवधि में 18,068 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है जबकि 21,464 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसी साल दिसंबर तक यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यानी साल के अंत तक करीब साढ़े 21 हजार शिक्षक और बहाल होंगे।

उन्होंने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (जेट) के सुदृढ़ीकरण और फी रेगुलेशन एक्ट के ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। यह ड्राफ्ट विधि विभाग भेजा गया है। वित्त व कार्मिक की स्वीकृति के बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के एक हजार दिन के कार्यकाल में न केवल स्कूलों, कॉलेजों की संख्या बढ़ी है, बल्कि इनमें बुनियादी सुविधाएं, शिक्षकों की संख्या तथा नामांकन दर में भी काफी वृद्धि हुई है। शिक्षा में अब लगातार सुधार हो रहा है, अलादीन का चिराग नहीं है कि तुरंत सबकुछ हो जाएगा।

सरकारी स्कूलों में अब भी कई कमियां मौजूद हैं जिन्हें दूर किया जा रहा है। मंत्री मंगलवार को सूचना भवन में मीडिया के समक्ष सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर विभाग की उपलब्धियां बता रही थीं। उन्होंने कहा कि 2014 तक आवासीय स्कूलों में एक भी शिक्षक का पद सृजित नहीं था। उनकी सरकार ने इन स्कूलों में 6500 शिक्षकों के पद सृजित किए। 2014-15 तक स्कूलों की संख्या 2,881 ही थी जो वर्तमान में बढ़कर 3783 हो गई।इससे नामांकन की क्षमता 8,01,675 से बढ़कर 11,02,939 हो गई।

विश्वविद्यालय से होगी आलिम, फाजिल परीक्षा

आलिम और फाजिल की परीक्षा अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बजाय संबंधित विश्वविद्यालय ही लेंगे। काउंसिल से परीक्षा लेने पर दूसरे राज्य डिग्री को फर्जी बताकर अभ्यर्थियों को लौटा देते हैं।

झारखंड के 85 स्कूल कॉलेजों की मान्यता रद

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने निर्धारित मानक पूरा नहीं करने पर 73 इंटर कॉलेजों व 12 हाई स्कूलों की मान्यता रद की है।

यह भी पढ़ेंः सरकारी कर्मियों को 22 से ही होगा वेतन का भुगतान

यह भी पढ़ेंः लातेहार में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दस छात्र घायल