गणित टफ नहीं, प्रश्न हल करने में लग रहे थे अधिक समय
रांची : राजधानी रांची में रविवार को 24 केंद्रों पर करीब 12 हजार परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में शामिल हुए।
रांची : राजधानी रांची में रविवार को 24 केंद्रों पर करीब 12 हजार परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने के अनुसार मैथ के प्रश्न कठिन नहीं थे, लेकिन इसे हल करने में अधिक समय लग रहा था। इस कारण सभी प्रश्नों को हल नहीं कर पाए। इधर सामान्य ज्ञान के पत्र को सामान्य बताया। एनडीए की परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में 300 अंकों के 120 प्रश्न गणित से तथा द्वितीय पाली में 200 अंकों के 50 प्रश्न अंग्रेजी तथा 400 अंकों के 200 प्रश्न सामान्य ज्ञान से पूछे गए थे। सभी में निगेटिव मार्किंग एक तिहाई था। 11वीं व 12वीं से 50-50 प्रतिशत प्रश्न
गणित में कुल 120 प्रश्नों में कक्षा 11वीं व 12वीं से आधे-आधे प्रश्न थे। परीक्षार्थियों के अनुसार मैथ में मैट्रिक्स, डिटरमिनांट्स, त्रिकोणमिति व कंप्लेक्स नंबर से करीब 45 प्रश्न, ज्यामिति से 30, सेट थ्योरी व प्रोबेबिलिटी से 20 प्रश्न थे। एक प्रश्न बायनरी से भी पूछा गया था जो 11वीं व 12वीं के सिलेबस में नहीं है। इनमें ज्यामिति के प्रश्न सबसे अधिक टफ थे। कारण, कैलकुलेशन में अधिक समय लग रहा था। सामान्य अध्ययन के प्रश्न कक्षा दस तक से
अंग्रेजी में ऑड¨रग आफ सेंटेंस, स्पॉटिंइ इरर, एंटोनिम्स, साइनोनिम्स, कंप्रीहेंसन से प्रश्न थे। सामान्य ज्ञान के सभी प्रश्न कक्षा छह से दसवीं तक की पुस्तकों से थे। समसामयिक घटनाक्रम से पांच-सात प्रश्न थे। इनमें एक प्रश्न था- हाल ही में भारतीय नौ सेना की पहली महिला विमान चालक कौन बनी? कड़ी जांच के बाद प्रवेश
परीक्ष केंद्र पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा था। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही थी। डीपीएस, डीएवी कपिलदेव, डीएवी बरियातू सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षार्थियों को जूते-मौजे से लेकर फुल बांह की शर्ट को खुलवा कर जांच की जा रही थी। पर्स भी ले जाने की मनाही थी।