यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में नक्सलियों ने की दंपति की हत्या
झारखंड में नक्सलियों ने दाड़ी पंचायत के मुरुप गांव के दंपति की हत्या कर दी।

रांची, जेएनएन। नक्सलियों ने दाड़ी पंचायत के मुरुप गांव के दंपति की हत्या कर दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 20-25 नक्सलियों ने लापुंग प्रखंड की दाड़ी पंचायत के मुरुप गांव के दंपति की हत्या कर दी। मरने वालों में 55 वर्षीय आगेद मुंडा व 50 वर्षीय जानकी देवी शामिल हैं।
अभी तक किसी नक्सली संगठन ने इनकी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ेंः लोहरदगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में
