कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को कोर्ट में किया गया पेश
कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को दो मामलों में कोर्ट में पेश किया गया।
जागरण संवाददाता, रांची। कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। कुंदन पाहन पर तमाड़ थाने में 16 जुलाई 2014 को तमाड़ थाना कांड संख्या 69/14 के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
हथियार के साथ पुलिस ने कुंदन पाहन के दो सहयोगी श्याम लाल मुंडा व दुबराज सिंह मुंडा उर्फ बबलू मुंडा को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बयान पर कुंदन पाहन सहित तुलसी उर्फ विशालजी, चंदन उर्फ लंगड़ा, मंडित साव, करम सिंह स्वांसी, पन्नू लोहरा, राधा, हरिलाल मुंडा, दानिश का नाम सामने आया था।
श्यामलाल मुंडा व दुबराज सिंह मुंडा उर्फ बबलू मुंडा जमानत के बाद से और अन्य आरोपी पूर्व से ही फरार है। कुंदन पहन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इधर, एक और मामले में उसे अपर न्यायायुक्त की अदालत में उसे पेश किया गया।
यह भी पढ़ेंः 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल नक्सली कुंदन पाहन ने किया समर्पण
यह भी पढ़ेंः विधायक विकास मुंडा बोले, मैं कभी माफ नहीं करूंगा कुंदन को