Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह ने झारखंड में 16 जेंडर जस्टिस सेंटर का किया शुभारंभ, क्या है इसका उद्देश्य, विस्तार से जानें

Gender Justice Center भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न पांच जिलों में 16 जेंडर जस्टिस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस सेंटर का उद्देश्य क्या है विस्तार से जानें...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 25 Nov 2022 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:22 PM (IST)
Gender Justice Center: गिरिराज सिंह ने झारखंड में 16 जेंडर जस्टिस सेंटर का किया शुभारंभ।

कुडू (लोहरदगा), संसू। Gender Justice Center झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन रुप से जेंडर जस्टिस सेंटर का शुभारंभ किया। महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जेंडर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला हिंसा के खिलाफ कार्य करने एवं जागरूकता प्रदान करने के लिए लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के तीन आजीविका न्याय सलाह केंद्र (जेंडर जस्टिस सेंटर ) सहित झारखंड के पांच जिलों और देश के 160 स्थानों में ऐसे केंद्र का उद्घाटन किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में कुडू बीडीओ मनोरंजन कुमार, कुडू थाना की उप निरीक्षक जोस्फिना हेमरोम, जेएसएलपीएस के कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन, जिला प्रबंधन संगठन निर्माण एवं सामाजिक मोबलाइजेशन राज्य कार्यालय के जिला प्रबंधक विनोद होरो, प्रखंड समन्वयक (बीएलएफसी) दीपक गुप्ता मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम के ऑनलाइन उद्घाटन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री फागन सिंह कुलस्ते, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी शामिल हुए।

केंद्र का क्या है उद्देश्य

यह केंद्र जेएसएलपीएस से जुड़े महिला संगठनों द्वारा संचालित किया जाएगा। केंद्र का प्रमुख उद्देश्य महिला हिंसा का रोकथाम करना, पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों को सरकारी तंत्रों के सहयोग से न्याय दिलाना, सहयोग दिलाना एवं समाज में महिला हिंसा एवं जेंडर आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। यह राष्ट्रीय जेंडर अभियान का एक हिस्सा है। इस अभियान का अंत विश्व एकजुटता दिवस 20 दिसंबर को औपचारिक रूप से कर दिया जाएगा। अब यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जाएगा। इस अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए सरकार के अनेकों विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है, जो महीने भर चलाए जाने वाले गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

झारखंड के किस जिले में कितने सेंटर

इस अभियान के तहत पूरे देश में 160 सेंटर, झारखंड के पांच जिलों में 16 सेंटर प्रारंभ किया गया है। जिसमें लोहरदगा जिले के कुडू में तीन, खूंटी जिले में तीन, गुमला जिले में चार, सिमडेगा जिले में दो, पश्चिमी सिंहभूम जिले में चार सेंटर प्रारंभ किए गए हैं। लोहरदगा जिले में कुडू प्रखंड में तीन जेंडर जस्टिस सेंटर पहला निर्मल धारा आजीविका न्याय सलाह केंद्र पंडरा, दूसरा चूल्हापानी आजीविका न्याय सलाह केंद्र जिमा एवं तीसरा कोयल झरना आजीविका न्याय सलाह केंद्र कुडू में उद्घाटन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.