Move to Jagran APP

हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने पर भाजपा आज करेगी बड़ा एलान... पार्टी ने बनाई नई रणनीति

Jharkhand News भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हेमंत सोरेन राज्य सरकार को चौतरफा घेर रही भाजपा की कार्यसमिति का एजेंडा भी इसी के इर्द-गिर्द सिमटा दिखेगा। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर भाजपा आदिवासी दलित और ओबीसी विरोधी निर्णयों को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 06:45 AM (IST)
Jharkhand News: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हेमंत सोरेन, राज्य सरकार को चौतरफा घेर रही भाजपा।

हजारीबाग, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को चौतरफा घेर रही भाजपा की कार्यसमिति का एजेंडा भी इसी के इर्द-गिर्द सिमटा दिखेगा। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर भाजपा, आदिवासी, दलित और ओबीसी विरोधी निर्णयों को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर होगी। हजारीबाग में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कोर कमेटी की बैठक में आए सुझावों के आधार पर कार्यसमिति में पेश होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव का खाका कुछ ऐसा ही बुना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश की कोर टीम मौजूद रही।

loksabha election banner

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कार्यसमिति के एजेंडे पर सुझाव के क्रम में राज्य सरकार के पिछले ढाई साल के जनविरोधी निर्णयों का लेखे-जोखे का ब्योरा पेश किया और राजनीतिक प्रस्ताव में उन तमाम घटनाओं का जिक्र करने को जरूरी बताया। राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को सबसे ऊपर रखने की सहमति बनी है। स्पष्ट है कि अवैध खनन और उसमें सरकार के मुखिया और उनके करीबियों की संलिप्तता को भाजपा अपने राजनीतिक प्रस्ताव में सामने लाएगी।

इसके अलावा निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के प्रकरण और नई शराब नीति के खेल को भी मुख्य विपक्षी दल उजागर करेगा। आदिवासी हितों और मॉब लिचिंग के मोर्चे पर भी भाजपा राज्य सरकार को घेरेगी। पानी-बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को भी उजागर किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं को लटकाए जाने के मसले भी भाजपा उठाएगी। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम न करने का जनविरोधी निर्णय, कार्यसमिति की चर्चा के मुख्य विषयों में शामिल होगा।

मधु कोड़ा के शासन काल से भी ज्यादा भ्रष्टाचार

भाजपा ने वर्तमान सरकार के मौजूदा कार्यकाल को मधु कोड़ा के शासन से भी अधिक भ्रष्ट बताया है और यह भी दावा किया है कि यह सरकार अपने कर्मों से जल्द ही गिरेगी। शुक्रवार को हजारीबाग में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कोर कमेटी की बैठक के बाद महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हम सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा करेंगे। शनिवार को होने वाली कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव भी बैठक का हिस्सा बनेंगे।

आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इन विषयों पर चर्चा हुई है। राजनीतिक प्रस्ताव के बाबत पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए हैं। पिछले ढ़ाई सालों में राज्य की जनता अपने को असुरक्षित महसूस करने लगी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एक व्यक्ति और उसके परिवार तक ही सत्ता केंद्रित है। हम इन विषयों को मजबूती के साथ उठाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में जनहित में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा कार्यसमिति में होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.