संयमित जीवन शैली अच्छा स्वास्थ्य का मूलमंत्र
मुख्य अतिथि ने पुलिस बल में शारीरिक स्वस्थता के महत्व पर बल दिया
पिस्कानगड़ी, जेएनएन। प्रखंड के संबो स्थित ग्रुप केंद्र, केरिपुबल रांची के प्रागण में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक संजय आनंद लाठकर एवं संयुक्त अस्पताल रांची के अधिकारी एवं कार्मिक मनोरंजन कक्ष में सम्मिलित हुए।
स्वास्थ्य के प्रति अधिकारियों एवं कार्मिकों में जागरूकता लाने के लिए हेल्थ प्वाइंट अस्पताल रांची के अतिथि वक्ता डॉ. शैलेश कुमार वर्मा, देव कमल अस्पताल के डॉ. अविनाश कुमार एवं मनोचिकित्सा अस्पताल रांची के डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा ने भी इस समारोह में शिरकत की। सर्वप्रथम डॉ. अमित रंजन सरकार(उप महानिरीक्षक, चिकित्सा) द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने पुलिस बल में शारीरिक स्वस्थता के महत्व पर बल दिया। अन्य वक्ताओं ने भी संयमित जीवन शैली, आहार एवं व्यायाम के संतुलित प्रयोग से स्वास्थ्य का गूढ़ मंत्र दिया तथा सभी को स्वस्थ प्राप्त हो इसका मूल लक्ष्य हासिल करने के आयाम बताएं। डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा ने नो नशा पॉलिसी के अंतर्गत शारीरिक स्वस्थता के साथ-साथ मानसिक स्वस्थता के भी अहमियत पर बल दिए। मुख्य अतिथि द्वारा अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया गया। समारोह का समापन कमांडेंट विकास पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।