Move to Jagran APP

निगम सुपरवाइजर की अहले सुबह गोली मारकर हत्या

डोरंडा थाना में शव लेकर परिजन पहुचे। हत्यारों की गिरफ्तारी की माग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 01:29 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 01:29 PM (IST)
निगम सुपरवाइजर की अहले सुबह गोली मारकर हत्या
निगम सुपरवाइजर की अहले सुबह गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, राची : डोरंडा बेलदार मोहल्ला निवासी धीरज राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे की है। धीरज राम नगर निगम में सफाई कार्य के सुपरवाइजर थे। सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। घर से करीब 20 कदम दूर ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है धीरज को पाच गोली मारी गयी है। अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। गोली लगने के बाद पड़ोस में रहने वाले लोग और परिजन आनन फानन में लेकर रिम्स पहुचे। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डोरंडा पुलिस पहुंची। पुलिस मामले जवि जाच में जुट गई है।

loksabha election banner

धीरज राम के भाई के अनुसार वे सुबह ड्यूटी में जाने के लिए निकले थे तभी गोली चलने की आवाज आई जब तक पास जाते अपराधी भाग चुके थे। घर से करीब 20 कदम दूर ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी की है। गोली लगने के बाद धीरज को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं धीरज राम की पत्‍‌नी के अनुसार उनकी किसी से किसी भी प्रकार की दुश्मनी नही थी। ज्ञात हो धीरज राम के दो बच्चे हैं। हत्या की खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला शोक और आक्रोश में हैं। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। लोग तथा परिजन शव को लेकर डोरंडा थाना पहुंचे है और हंगामा कर रहे है। ज्ञात हो धीरज राम नगर निगम सुपरवाइजर के अलावा भाजपा एससी मोर्चा तथा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष और महावीर मंडल डोरंडा के उपाध्यक्ष थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.