यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gumla News: रांची के बाद गुमला में फार्म हाउस बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते एमएस धौनी
Jharkhand News रांची के सिमिलया में लगभग 44 एकड़ जमीन पर समेकित खेती कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ...और पढ़ें

गुमला, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची से सटे सिमिलया में लगभग 44 एकड़ जमीन पर समेकित खेती कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित मुरगु चैलीटोली रोड में 100 एकड़ भूमि पर फार्म हाउस स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस बाबत गुरुवार को संबंधित क्षेत्र का दौरा भी किया। माना जा रहा है कि अगर उन्हें यह जमीन पसंद आ जाती है तो संबंधित भूमि पर हरियाली उतर आएगी। ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। चूंकि, धौनी का फोकस इन दिनों समेकित खेती पर है, इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि वे फार्म हाउस ही स्थापित करेंगे।
.jpg)
मुरगु चैलीटोली में जमीन देखने पहुंचे थे धौनी
बताते चलें कि धौनी अपनी लैंड रोवर कार से बिना किसी लाव लश्कर के गुरुवार को मुरगु चैलीटोली पहुंचकर जमीन का मुआयना किया। उनके आने की सूचना कुछ गिने-चुने लोगों को ही थी। ऐसे में उनके आने की भनक गांववालों को भी नहीं लगी। संबंधित जमीन गांव के मदन सिंह ,मनोज चौधरी, राजेश चौधरी व अन्य की है। जमीन देखने के बाद वे दूसरे रास्ते से रांची के लिए रवाना हो गए।
.jpg)
धौनी राजा भोज, हम गंगू तेली : मदन सिंह
इधर, इस संबंध में पूछने पर मदन सिंह ने दो टूक कहा कि मीडिया में बातें बढ़ा-चढ़ाकर परोसी जाती है। ऐसे में इस मामले में कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। धौनी राजा भोज हैं तो हमलोग गंगू तेली। ऐसे में धौनी की योजना क्या है, आप उन्हीं से पूछ लें। यह भी बताया कि आठ-दस वर्ष पूर्व रांची के आम आस्था ग्रुप के शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने भी यह जमीन देखी थी। उन्होंने इस जमीन को खरीदने की भी इच्छा जताई थी। कालांतर में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस बार अचानक धौनी पहुंचे और जमीन देखी। अभी इसे खरीदने अथवा नहीं खरीदने की बात नहीं हुई है।
