MS Dhoni in Ranchi: टेनिस के बाद अब बिलियर्ड्स खेलते दिखे महेंद्र सिंह धोनी; देखें तस्वीरें
माही मैदान पर वापसी के लिए अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। वे जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं साथ ही चुस्ती-फुर्ती के लिए टेनिस आदि खेलों में भी हाथ आजमा रहे हैं।
रांची, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रांची में आराम फरमा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज भी अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। सुबह जेएससीए स्टेडियम जाकर घंटों जिम में पसीना बहाते हैं फिर टेनिस खेलते हैं। शाम में वे बिलियड्र्स में हाथ आजमाते हैं। जब से विदेशों में छुट्टी मना कर रांची लौटे हैं तब से माही का यह रोज का रुटीन है।
गुरुवार को भी महेंद्र सिंह धोनी जिम में पसीना बहा रहे थे। पसीना बहाने के दौरान उनकी नजर ग्राउंड्समैन बासु दा पर पड़ी। उन्होंने बासु दा को बुलाकर उनसे हाल चाल पूछा और साथ ही मैदान व पिच की रिपोर्ट ली। धौनी ने लगभग 10 मिनट तक बासु दा से बात की और फिर फोटो खिंचवाया। माही से मिलने के बाद बासु दा ने कहा भले ही धौनी बहुत बड़ा क्रिकेटर बन गया है, लेकिन आज भी वह उसी तरह है जिस तरह वह पहले था।