Move to Jagran APP

लाखों में एक है MS Dhoni का घोड़ा चेतक... पत्‍नी साक्षी ने शेयर किया ये खास VIDEO

MS Dhoni Sakshi Dhoni पूर्व भारतीय कप्‍तान दिग्‍गज क्रिकेटर और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को लेकर खासे भावुक हैं। बीते दिन धोनी की पत्‍नी साक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिखाया कि धोनी अपने चेतक को कितना प्‍यार करते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 03:44 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 06:07 PM (IST)
लाखों में एक है MS Dhoni का घोड़ा चेतक... पत्‍नी साक्षी ने शेयर किया ये खास VIDEO
MS Dhoni, Sakshi Dhoni: धोनी की पत्‍नी साक्षी ने घोड़े चेतक को दुलारते हुए माही का वीडियो शेयर किया है।

रांची, जेएनएन। MS Dhoni, Sakshi Dhoni पूर्व भारतीय कप्‍तान, दिग्‍गज क्रिकेटर और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को लेकर खासे भावुक हैं। बीते दिन धोनी की पत्‍नी साक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिखाया कि धोनी अपने चेतक को कितना प्‍यार करते हैं। एमएस धोनी ने अपने घोड़े को लिटाकर उसका मसाज किया और पुचकारते हुए उसको दुलार किया। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने उनका एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने घोड़े की मालिश कर रहे हैं।

loksabha election banner

धोनी ने हाल में ही यह घोड़ा खरीदा है। तब साक्षी ने चेतक को अपने परिवार का सदस्‍य बताते हुए उसका वेलकम किया और उसका खास वीडियो शेयर किया था। एमएस धोनी अपने घोड़े की देखभाल अच्‍छे से करते हैं। साक्षी सिंह धोनी ने अपने घोड़े के साथ एमएस धोनी का एक वीडियो साझा किया जिसमें धोनी अपने घोड़े को लाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी आइपीएल 2021 के बीच में ही अपने घर रांची वापस आ गए हैं।

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के दौरान टूर्नामेंट स्थगित होने पर रांची में अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं। धोनी अपना समय अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ बिता रहे हैं। यहां  उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी प्रशंसकों को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की ताजा तस्‍वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

गुरुवार को, साक्षी ने एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें धोनी को अपने घोड़े चेतक की मालिश करते और अपने घोड़े के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, जो जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। साक्षी ने वीडियो के लिए #Pamperingtime कैप्शन दिया। इसके साथ ही साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी की 2009 की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

इसमें साक्षी ने लिखा है, ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट। इस तस्वीर में एमएस धोनी कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए स्टंप के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं।  बता दें कि इस बार आइपीएल में टूर्नामेंट के निलंबित होने से पहले एमएस धोनी ने आईपीएल 2021 तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। धीमी शुरुआत के बाद, सीएसके ने गति हासिल की और दिल्ली से सिर्फ दो अंक पीछे रहा। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत में टी 20 विश्व कप से पहले सितंबर और अक्टूबर के बीच यूएई में आइपीएल के स्‍थगित टूर्नामेंट आयोजित करने की कोशिश कर रहा है, जो अक्टूबर-नवंबर के लिए निर्धारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.