MS Dhoni News: देवड़ी मंदिर के प्रति एमएस धौनी की है गहरी आस्था, अक्सर जाते हैं पूजा करने
MS Dhoni News धौनी के नेतृत्व में जब भी भारतीय टीम रांची खेलने आती है तो उसके कुछ अन्य खिलाड़ी भी यहां पूजा-अर्चना करने जरूर आते रहे हैं।
रांची, जासं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की देवड़ी मंदिर में बड़ी आस्था है। वह और उनके परिवार के लोग हर बड़े कार्यक्रम से पहले और बाद में देवड़ी मंदिर में मत्था टेकने जरूर आते हैं। धौनी जब भी अपना दौरा खत्म कर रांची आते हैं तो वे देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जरूर जाते हैं। धौनी के नेतृत्व में जब भी भारतीय टीम कभी भी रांची खेलने आती है, तो उसके कुछ अन्य खिलाड़ी भी यहां पूजा-अर्चना करने जरूर आते रहे हैं।
अब तक कई भारतीय खिलाड़ी यहां पर आकर मां सोलहभुजी की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त जब धौनी कोई भी सीरीज खेलने जाते रहे तो उससे पूर्व मां देवड़ी के मंदिर में आकर मत्था टेकना नहीं भूले। यह मंदिर रांची टाटा रोड पर स्थित है। धौनी के बार-बार इस मंदिर में आने के कारण इसकी प्रसिद्धि देश दुनिया में और अधिक फैल गई है।