Move to Jagran APP

MS Dhoni Birthday: 40 वर्ष के हुए महेंद्र सिंह धौनी, आज फार्म हाउस में कटेगा केक

MS Dhoni Birthday Jharkhand News अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब महेंद्र सिंह धौनी का ज्यादातर समय रांची में ही बीतता है। सैंबो स्थित फार्म हाउस में अपने खेतों पर वक्त बिताना उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 12:52 PM (IST)
MS Dhoni Birthday: 40 वर्ष के हुए महेंद्र सिंह धौनी, आज फार्म हाउस में कटेगा केक
MS Dhoni Birthday, Jharkhand News अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धौनी का ज्यादातर समय रांची में ही बीतता है।

रांची, जासं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बुधवार को 40 वर्ष के हो गए। सात जुलाई 1981 को जन्म लेने वाले धौनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जब से आए, कम ही मौके पर अपने जन्मदिन पर घर में मौजूद रहे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उनका ज्यादातर समय रांची में ही बीतता है। रांची के सैंबो स्थित फार्म हाउस में अपने खेतों पर वक्त बिताना उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है।

loksabha election banner

धौनी के करीबी मित्रों के अनुसार शुरू से ही माही को ताम-झाम पसंद नहीं है। बुधवार को वे आम दिनों की तरह फार्म हाउस जाएंगे। यहां खेतों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ वे केक काटेंगे। इसके बाद खेत में ही उनके साथ एक छोटी पार्टी होगी। कोरोना महामारी के कारण वैसे भी वह मिलना-जुलना कम रखते हैं। रात में घर में अपने कुछ मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर थोड़ा इंज्वाय करने की भी योजना है। 

रांची के हरमू दौरान में महेंद्र सिंह धौनी का 40 वां जन्मदिन मनाया गया। महेंद्र सिंह धौनी फैंस क्लब ने बुधवार को केक काटा और जमकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.