यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रांची में सांसद संजय सेठ की नई मुहिम, हर रविवार को करेंगे चाय पर चर्चा, सुनेंगे सामने से लोगों के दिलों की बात
रांची में सांसद संजय सेठ ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है जिसके तहत शहर के तमाम मुद्दों पर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) समाजहित में तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। अब उन्होंने एक नया प्रयोग रविवार से शुरू किया है-चाय पर चर्चा (Chai)। इस बार मोरहाबादी में शहीद संकल्प वाटिका व दादा-दादी पार्क में उन्होंने चाय पर चर्चा की और लोगों के मन की बात सुनी।
लोगों से रूबरू होना मुहिम का मकसद
उद्देश्य यही है कि नागरिकों की समस्याओं से सीधे रूबरू हो सके और समाधान निकल सके। सांसद सेठ ने रांची में बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने, बिजली सहित अन्य मुद्दे, जो अपनी रांची को एक बेहतर शहर बना सकते हैं, इन पर सभी नागरिकों से चर्चा की। उनकी बातों को सुना।

Ranchi: सड़कों की गुणवत्ता पर ही नहीं, पुरानी सड़कों की मरम्मत पर भी है हमारा फोकस - आलमगीर
सांसद ने कहा- शहर को बेहतर बनाने में लोग दें योगदान
सांसद ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हम सरकार से भी बेहतर की उम्मीद करते हैं और सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। रांची, झारखंड की राजधानी है यह और बेहतर बन सके, यहां बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया हो सकें, कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हो, इस तरफ सरकार को काम करना चाहिए। यह शहर हमारा अपना शहर है, हमारी मातृभूमि है, इस लिहाज से हम नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि शहर को बेहतर बनाने में हम सब अपना योगदान दें।

चर्चा में रांची को बेहतर बनाने में लोग देंगे सुझाव
सांसद ने नागरिकों से संवाद के क्रम में उनके बहुमूल्य विचार लिए और कहा कि रांची को बेहतर बनाने के लिए आप सबके सुझाव का सदैव स्वागत है। सीधे मुझे या मेरे कार्यालय के माध्यम से रांची के जो भी नागरिक चाहें अपने सुझाव दे सकते हैं। चाय पर चर्चा के बाद सांसद ने बताया कि आज से उन्होंने चाय पर चर्चा की एक मुहिम रांची शहर में शुरू की है, जो प्रत्येक रविवार को अलग-अलग स्थानों पर होगी।
