विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Seth: संजय सेठ ने ली राज्य मंत्रीपद की शपथ, रांची लोकसभा सीट से चुने गए हैं सांसद

Published: Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM (IST)

PM Modi Oath Taking Ceremony रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके ...और पढ़ें

संजय सेठ ने ली राज्य मंत्रीपद की शपथ
संजय सेठ ने ली राज्य मंत्रीपद की शपथ

HighLights

  1. संजय को मंत्री बना भाजपा ने चला ओबीसी कार्ड का दांव
  2. झारखंड में 55 प्रतिशत आबादी वाला ओबीसी समुदाय सभी दलों के एजेंडे में
  3. छह माह में झारखंड में होना है विधानसभा चुनाव, इसे ध्यान में रखा गया

डिजिटल डेस्क, रांची। PM Modi Oath Ceremony प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ कुल 69 सांसद कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे और इनमें से कई मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर ली है।

पीएम मोदी के साथ झारखंड के रांची लोकसभा सीट से सांसद संजय सेठ ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

संजय सेठ ने जताया आभार

मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर सांसद संजय सेठ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताने के लिए दिल की गहराइयों से आभार।

सांसद सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, प्रदेश नेतृत्व प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, देव तुल्य रांची लोकसभा के कार्यकर्ता, रांची की जनता का आभार जताया।

'रांची सहित देश सेवा करने का मिला मौका'

सेठ ने कहा रांची की जनता का विश्वास जिन्होंने मुझे दोबारा विजय बनाया और आज रांची लोकसभा सहित पूरे देश की सेवा करने का जो अवसर मिला है। इसके लिए देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से नमन।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास और आशा के साथ मुझे जो नई जिम्मेदारी दी है उसे सबके आशीर्वाद से पूरा करने का प्रयास करेंगे। रांची लोकसभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी वैश्विक नेता और नवभारत के निर्माता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे काम करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उनके द्वारा प्राप्त ऊर्जा और उनके मार्गदर्शन में दिन-रात काम करेंगे। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। सांसद सेठ ने कहा भारत एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था भारत बनेगा।

संजय सेठ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर ओबीसी को साधेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संजय सेठ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर राज्य में ओबीसी आबादी को साधने का प्रयास किया है। झारखंड में 55 प्रतिशत आबादी ओबीसी की है तथा सभी दलों के एजेंडे में यह समाज अनिवार्य रूप से होता है।

संजय सेठ को मोदी कैबिनेट में स्थान देकर ओबीसी आबादी में ज्यादा हिस्सेदारी वाले यादवों और वैश्यों को साधने का प्रयास किया गया है। झारखंड में यादवों की आबादी 14 प्रतिशत है, जबकि वैश्यों की आबादी 40 प्रतिशत है।

झारखंड में लगभग छह माह में विधानसभा चुनाव होना है। इसे ध्यान में रखते हुए यह रणनीति कारगर होगी। रांची संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित संजय सेठ को मंत्री बनाकर यहां के वैश्यों को साधने का प्रयास किया गया है। उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। संजय सेठ पहली बार मंत्री बने हैं।

ये भी पढे़ं-

Annapurna Devi: अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ, झारखंड के कोडरमा से हैं सांसद

मोदी कैबिनेट 3.0 के नए संभावित मंत्रियों की लिस्ट जारी, Jharkhand के इन सांसदों का नाम लगभग तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।