विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 230 मामलों का हुआ निपटारा

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:22 PM (IST)

रांची में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित मासिक लोक अदालत में 230 मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच 7,67,470 रुपये की राशि का भी निष्पादन हुआ, जिससे त्वरित और सुलभ न्याय मिला।

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रांची में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन।

  2. 7,67,470 रुपये की राशि का निष्पादन किया गया।

जागरण संवाददाता,रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत की शुरुआत सुबह साढ़े बजे हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में कुल 230 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर कुल 7,67,470 रुपये की राशि का भी निष्पादन हुआ।

डालसा की ओर से बताया गया कि मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पहले से ही संबंधित न्यायालयों द्वारा वादकारियों को नोटिस भेजे गए थे, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।