Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly: तीन से नौ सितंबर तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

Jharkhand Assembly Monsoon Session चार और पांच सितंबर को झारखंड विधानसभा में अवकाश रहेगा। छह सितंबर को प्रश्नकाल मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। आज इस संबंध में झारखंड कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 09:49 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 09:52 PM (IST)
Jharkhand Assembly Monsoon Session चार और पांच सितंबर को झारखंड विधानसभा में अवकाश रहेगा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में तीन सितंबर से शुरू होकर नौ सितंबर तक मानसून सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पांच कार्यदिवस होंगे। झारखंड कैबिनेट की आज हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। पहले दिन तीन सितंबर को शपथ ग्रहण के अलावा विधानसभा सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल के द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को पटल पर रखा जाएगा। इसी दिन शोक प्रकाश का भी आयोजन होगा। चार और पांच सितंबर को अवकाश रहेगा। छह सितंबर को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। सात सितंबर को प्रश्नकाल के अलावा राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। नौ सितंबर को प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे जिसके बाद गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे।

loksabha election banner

जेपीएससी सदस्यों के लिए तीन नामों पर सहमति

कैबिनेट ने झारखंड लोक सेवा आयोग के लिए तीन नामों पर अपनी सहमति दे दी है। इनमें अजिता भट्टाचार्य (लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज, सिरसा, इलाहाबाद की एसोसिएट प्रोफेसर), डाॅ. अनिमा हांसदा (गोस्सनर कॉलेज, रांची विवि में संताली भाषा की यहायक प्रोफेसर) और डाॅ. जमाल अहमद (संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष) के नाम शामिल हैं। सभी सदस्य अपने पद ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष तक अथवा संघ लोक सेवा आयोग की दशा में 65 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक या फिर राज्य या संयुक्त आयोग की दशा में 62 वर्ष की उम्र प्राप्त कर लेने तक (जो भी पहले हो) के लिए सदस्य बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.