Move to Jagran APP

राज्य में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून, 04 जुलाई सभी हिस्सों में बरसेंगी फुहारें

04 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है

By Jagran News RanchiEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 11:11 AM (IST)
राज्य में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून, 04 जुलाई सभी हिस्सों में बरसेंगी फुहारें

रांची, जासं । शुक्रवार को हुई बारिश के बाद राजधानी रांची के तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर मानसून की वजह से निराश हो चुके किसानों के बीच इस बारिश ने उम्मीद की किरण जगाई है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पूरे राज्य में हुई बारिश के बाद एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने की बात कही जा रही है। राज्य में पूर्व पश्चिम क्षेत्र में बने मानसून ट्रेंच और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 4 जुलाई तक बारिश होने की पूरी संभावना है। मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

उत्तर पूर्वी हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि येलो अलर्ट जारी होने से आमजनों को पेड़ के नीचे न रहने व किसानों को बारिश के दरम्यान खेतों का रुख नहीं करने की भी सलाह दी गई है। ताकि वज्रपात की चपेट में न आएं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्वी जिले यानी दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, साहेबगंज में अगले तीन से चार घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि झारखंड में अबकी बार पिछले वर्ष के मुकाबले बारिश काफी कम हुई है। झारखंड में इस मानसून के समय तक 189.5 मिलीमीटर बारिश होती थी जो कि अब तक मात्र 95.7 मिमी तक बारिश हुई है। उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर औसतन कम बारिश दर्ज की गई है।

दोबारा सक्रिय हुआ मानसून

पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक बारिश 76.2 मिमी धनबाद में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का 37.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 04 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को ले मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी के बाद अब राज्य में कमजोर मानसून ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.