Move to Jagran APP

Monsoon 2022: झारखंड के इन जिलों में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका... देखें, मौसम विभाग की रिपोर्ट

Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभवना है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 06 Jun 2022 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 07:40 AM (IST)
Monsoon 2022: झारखंड के इन जिलों में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका... देखें, मौसम विभाग की रिपोर्ट
Jharkhand Weather News: झारखंड में आज मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका।

रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Weather News झारखंड में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। राजधानी रांची में सोमवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से से घने बादलों का उठना शुरु हो गया है। वहीं मध्य अरब सागर के तटीय हिस्सों में भी तेज मानसून काे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में आज यानी 6 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभवना है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट की माने तो अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ दिनों में मानसून का असर तेज हो जाएगा। जबकि झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा में प्री-मानसून को लेकर आंशिक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना तेज हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि 10 जून के बाद से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून का असर दिखने लगेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने बाकायदा पूर्वानुमान भी जारी किया है। 11 जून तक राज्य में बारिश के आसार हैं। 6 से 9 जून तक उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। औसत से अधिक बारिश की संभावना के बीच किसानी को भी गति मिलने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी रांची समेत मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा गुमला, खूंटी के साथ साथ उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन हिस्सों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभवना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में आज यानी 6 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभवना है। वहीं, तेज रफ्तार के साथ हवाएं भी चल सकती हैं। 7 जून तक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.