विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नागपुर में RSS प्रशिक्षण शिविर का समापन, मोहन भागवत करेंगे शिक्षार्थियों को संबोधित

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:47 PM (IST)

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का समापन गुरुवार को होगा, जिसे सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

नागपुर में आरएसएस प्रशिक्षण शिविर का समापन, मोहन भागवत करेंगे शिक्षार्थियों को संबोधित

नागपुर में आरएसएस प्रशिक्षण शिविर का समापन, मोहन भागवत करेंगे शिक्षार्थियों को संबोधित

HighLights

  1. गुरुवार को नागपुर में आरएसएस शिविर का समापन।

  2. मोहन भागवत करेंगे शिक्षार्थियों और आमंत्रितों को संबोधित।

  3. कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि समारोह में।

जागरण संवाददाता, रांची। नागपुर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय के प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को होगा। रेशिमबाग स्थित संघ कार्यालय के पास स्थित मैदान में शाम 6.30 बजे से प्रस्तावित समारोह के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे।

प्रारंभ में शिक्षार्थियों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद शिक्षार्थियों और आमंत्रित लोगों को सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को सभी शिक्षार्थियों के लिए दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। फिर सभी स्वयंसेवक अपने घर को प्रस्थान करेंगे। 11 मई से चल रहे 25 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में देश के सभी प्रांतों से पहुंचे 880 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं।

वैसे तो सभी स्वयंसेवकों के लिए सरसंघचालक का सभी संबोधन महत्वपूर्ण रहता है, परंतु नागपुर में चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह एवं विजयादशमी उत्सव का संबोधन काफी महत्वपूर्ण रहता है। सभी स्वयंसेवकों को उसका इंतजार रहता है।