विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर सरसंघचालक मोहन भागवत, धनबाद में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

By Sanjay KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 20 Nov 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 9 दिसंबर को तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचेंगे, मुख्य कार्यक्रम 10-11 दिसंबर को धनबाद में होंगे। 

मोहन भागवत की फाइल फोटो। जागरण

मोहन भागवत की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. मोहन भागवत 9 दिसंबर को रांची पहुंचेंगे, तीन दिवसीय प्रवास।

  2. धनबाद में छात्रों, स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद, महत्वपूर्ण बैठकें।

जागरण संवाददाता, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर नौ दिसंबर को रांची पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम 10 एवं 11 दिसंबर को धनबाद में है। झारखंड प्रांत में मोहन भागवत का यह अंतिम प्रवास ही होगा, क्योंकि अगले वर्ष मार्च के बाद से प्रांत का अस्तित्व नहीं रहेगा।

उसकी जगह झारखंड को तीन संभागों में बांट दिया जाएगा। फिर प्रांत की तरह पूरी कार्यकारिणी संभाग में कार्य करेगी। उसके बाद सरसंघचालक का प्रवास संभाग के अनुसार ही होगा। सरसंघचालक के प्रवास को लेकर प्रांत स्तर पर तैयारी चल रही है। 10 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत का आईएसएम आईआईटी धनबाद में कार्यक्रम है। वे वहां के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। फिर एक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे।

वहीं 11 दिसंबर को जिला टोली से ऊपर के संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह भी बैठक पूरे झारखंड के जिला से ऊपर के पदाधिकारियों का एक साथ जुटने का अंतिम ही मौका होगा। उसके बाद जुटेंगे भी तो रांची, हजारीबाग और देवघर संभाग के दायित्वधारी स्वयंसेवकों के नाते ही जुटेंगे। 

यह भी पढ़ें- संघ प्रमुख मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड प्रवास पर, संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।