विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मो. इकबाल आलम बने द इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, झारखंड इकाई के अध्यक्ष

By Sanjay Kumar SinhaEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 08:26 PM (IST)

इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स झारखंड राज्य इकाई की 61वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन शनिवार को नेपाल हाउस स्थित इंजीनियरिंग भवन ...और पढ़ें

नेपाल हाउस स्थित इंजीनियरिंग भवन में द इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, झारखंड राज्य इकाई की 61वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन
नेपाल हाउस स्थित इंजीनियरिंग भवन में द इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, झारखंड राज्य इकाई की 61वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन

रांची (जासं)  द इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, झारखंड राज्य इकाई की 61वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन शनिवार को नेपाल हाउस स्थित इंजीनियरिंग भवन में किया गया। आम सभा में सत्र 2021-23 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। निवर्तमान अध्यक्ष सियारंजन कुमार सिंह ने सीसीएल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक मो. इकबाल आलम को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा। जबकि वरिष्ठ मरीन इंजीनियर मनोज कुमार ने निवर्तमान जितेंद्र कुमार से महासचिव पद का प्रभार ग्रहण किया।

निवर्तमान अध्यक्ष इंस्टीट्यूशन को सशक्त हाथों में सौंपने पर व्यक्त की खुशीः निवर्तमान सियारंजन कुमार सिंह ने बताया कि एजीएम में मैकेनिकल से तीन, सिविल से दो, इलेक्ट्रिकल से दो, आर्किटेक्चर से एक, एग्रिकल्चर से एक, एयरोनॉटिक्स से एक, प्रोडक्शन से एक, टेक्सटाइल से एक एवं मेटलर्जी से एक अभियंता ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रभार लिया। सियारंजन कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए इंस्टीट्यूशन को सशक्त हाथों में सौंपने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य द इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, झारखंड राज्य इकाई के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य का सिलसिला जारी रखेगी।

पांच पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गयाः आम सभा में जलसंसाधन विभाग के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख एनके राय को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आम सभा में इंजीनियर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से निवर्तमान कार्यकारिणी के पांच पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी संयोजकों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। जितेंद्र कुमार ने विगत वर्ष की कार्यकलापों का विवरण एवं वित्तीय लेखा प्रस्तुत किया। इस वर्ष की आम सभा में झारखंड के सरकारी विभाग, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पब्लिक सेक्टर प्रतिष्ठान व निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत सौ से अधिक अभियंता शामिल हुए। निवर्तमान महासचिव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा का समापन किया।