Move to Jagran APP

Jharkhand: इस दिन से झारखंड में कबाड़ होंगे 5.45 लाख वाहन, कहीं आपकी बाइक-कार तो नहीं; यहां चेक करें

India Vehicle Scrappage Policy update 2021 बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने व पर्यावरण सुरक्षित रखने के साथ- वाहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई स्क्रैप नीति लागू करने वाली है। 15 साल पुराने वाहनों (कार जीप ट्रक रोडवेज बस आदि) को कबाड़ में बेचा जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 12:15 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 06:41 PM (IST)
India Vehicle Scrappage Policy update 2021: नई स्क्रैप नीति से झारखंड में करीब 5.45 लाख वाहन कबाड़ हो जाएंगे।

रांची, [आनंद मिश्र]। India Vehicle Scrappage Policy update 2021 बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने व पर्यावरण सुरक्षित रखने के साथ- वाहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई स्क्रैप नीति लागू करने वाली है। अब यह तकरीबन तय हो चुका है कि केंद्र, राज्य सरकार व नगर निगम के 15 साल पुराने वाहनों (कार, जीप, ट्रक, रोडवेज बस आदि) को कबाड़ में बेचा जाएगा। ऐसे पुराने वाहनों का एक अप्रैल 2022 से देश में कहीं भी पंजीकरण नहीं कराया जा सकेगा।

loksabha election banner

15 साल से पुराने निजी वाहनों के लिए भी कड़ा प्रावधान किया जाएगा। स्क्रैप नीति को झारखंड में यदि लागू किया गया तो करीब 5.45 लाख वाहन रिटायर हो जाएंगे। झारखंड के विभिन्न जिलों के आरटीओ में रजिस्टर्ड पुराने वाहानों का आंकड़ा कुछ ऐसा ही बता रहा है। एक साल बाद इस आंकड़े में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

झारखंड के विभिन्न जिलों में एक जनवरी 1970 से मार्च 2006 तक रजिस्टर्ड वाहन की संख्या

वाहन प्रकार संख्या

  • एंबुलेंस 1411
  • एनिमल एंबुलेंस 226
  • ट्राली वाहन 2
  • ट्रेलर 17
  • कैंपर वैन-ट्रेलर (निजी उपयोग) 9278
  • कैश वैन 4
  • कंस्ट्रशन वाहन 1
  • क्रेन 1
  • डंपर 29
  • अर्थ मूवमेंट इक्यूपमेंट 787
  • एक्सकेवेटर 12
  • फायर वाहन 2
  • फोर्क लिफ्ट 3
  • गुड्स करियर 2
  • हार्वेस्टर 89735
  • इंवैलिड कैरिएज 10
  • लाइब्रेरी वैन 8
  • मोटरसाइिकल-स्कूटर 253594
  • मैक्सी कैब 70
  • मोबाइल कैंटीन 7837
  • मोबाइल क्लीनिक 6
  • मेबाइल वर्कशाप 15
  • मोटर कैब 7584
  • मोटर कार 20547
  • मोटरसाइकिल-स्कूटर, साइडकार 95526
  • ओमिनी बस निजी उपयोग 41
  • पॉवर टीलर 6
  • थ्री विलर (पैसेंजर) 3397
  • थ्री विलर (पर्सनल) 25980
  • टो ट्रक 108
  • ट्रैक्टर-ट्राली 17998
  • ट्रेलर (कृषि) 326
  • ट्रेलर (कामर्शियल) 394
  • ट्रेलर निजी उपयोग के लिए 12922
  • जेनरेटर वाहन 40
  • एक्स रे वैन 2

कुल 5,45,055

किस जिले में कितने वाहन रिटायर होने की कगार पर

  • रांची 86026
  • हजारीबाग 56298
  • पलामू 11797
  • दुमका 7673
  • पूर्वी सिंहभूम 115150
  • प. सिंहभूम 38648
  • गुमला 10740
  • लोहरदगा 4965
  • बोकारो 40576
  • धनबाद 79288
  • गिरिडीह 52285
  • कोडरमा 8551
  • चतरा 1807
  • गढ़वा 2824
  • देवघर 12017
  • पाकुड़ 1404
  • गोड्डा 8659
  • साहिबगंज 3999
  • लातेहार 877
  • सिमडेगा 517
  • जामताड़ा 297
  • सरायकेला-खरसावां 646
  • खूंटी 3
  • रामगढ़ 8

कुल 545055


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.