Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: आठ वर्षों में भाजपा ने किया विश्वासघात... अल्पसंख्यकों को बनाया निशाना ... कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर कोसा

Jharkhand Politics झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को कहा कि आठ वर्षों के दाैरान भाजपा ने विकास की जगह विश्वासघात किया। अल्पसंख्यक वर्गों को इस शासन में निशाना बनाया गया। खेती किसानी को प्राइवेट हाथों में सौंपने की साजिश रची।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 25 May 2022 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2022 09:55 PM (IST)
Jharkhand Politics: आठ वर्षों में भाजपा ने किया विश्वासघात... अल्पसंख्यकों को बनाया निशाना ... कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर कोसा
Jharkhand Politics: आठ वर्षों में भाजपा ने किया विश्वासघात... अल्पसंख्यकों को बनाया निशाना ... कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर कोसा

रांची, राज्य ब्यूरो। केंद्र में भाजपा शासन के आठ वर्ष पूरा होने के तीन दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर कई आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इन आठ वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने पूरे देश में डर और नफरत का वातावरण बनाने का काम किया है। पूरे देश में अल्पसंख्यक वर्गों खासकर मुसलमान, ईसाई और सिखों को निशाना बनाया गया है। ठाकुर ने कहा कि एक सजग राजनीतिक विपक्ष होने के कारण कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार आईना दिखाना आवश्यक समझती है।

loksabha election banner

केंद्रीय एजेंसियों का ज्यादा से ज्यादा दुरुपयोग किया

ठाकुर ने कहा कि चुनाव में विकास, सड़क, स्कूल, शिक्षा, अस्पताल, उद्योग, रोज़गार, खेती आदि के मुद्दों पर चुनकर आई भाजपा अब श्मशान, क़ब्रिस्तान, बुलडोज़र, लाउडस्पीकर, मंदिर-मस्जिद, गिरिजाघर बनाम गुरुद्वारा, सड़कों के नाम बदलना आदि मुद्दों पर काम कर रही है। राजेश ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार की सबसे उपलब्धी यही रही है कि राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई गैर भाजपा सरकारों को अपदस्थ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ज्यादा से ज्यादा दुरुपयोग किया जा रहा है।

अमीरों की संपत्ति एक साल में 30 लाख करोड़ बढ़ी

देश में आर्थिक असमानता के चलते 142 सबसे बड़े अमीरों की संपत्ति तो एक साल में 30 लाख करोड़ बढ़ गई, पर देश के 84 प्रतिशत घरों की आय घट गई। गिरती अर्थव्यवस्था के चलते अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरकर 77.56 हो गई, जो 75 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनजीवन नर्क बना दिया है। साल 2014 में 410 में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 1,000 का हो गया है; जो पेट्रोल 71/लीटर था, जो 21 मई तक 108.71 था आज 99.84/लीटर हो गया।

महिलाओं का मोदी सरकार ने रोजगार छीना

ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मोदी राज में 1.25 करोड़ महिलाओं का रोजगार छीना गया है। भारत सरकार, सरकारी उपक्रमों व प्रांतीय सरकारों में मिलाकर 30 लाख से ज्यादा पद ख़ाली पड़े हैं। किसान व खेती को प्राइवेट कंपनियों को सौंपने का षड्यंत्र जारी है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व कर रहा निर्णय

ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की टीम ने अपनी बातों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री के सामने भी पार्टी ने अपनी बात रख दी है। अब केंद्रीय नेतृत्व को इस संदर्भ में अंतिम निर्णय लेना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.