Move to Jagran APP

JAC 8th Class: आठवीं बोर्ड का मॉडल प्रश्नपत्र जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

Jharkhand Academic Council. पांच विषयों हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान व सामाजिक विज्ञान का एक-एक सेट जारी हुआ है। परीक्षा 7 जनवरी 2020 को होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:49 PM (IST)
JAC 8th Class: आठवीं बोर्ड का मॉडल प्रश्नपत्र जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड
JAC 8th Class: आठवीं बोर्ड का मॉडल प्रश्नपत्र जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वर्ष 2020 में होने वाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित के लिए एक-एक मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। यह जैक की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जैक.झारखंड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। सभी मॉडल प्रश्नपत्रों का पूर्णांक 20-20 है।

loksabha election banner

20-20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। यानी एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित हैं। सभी मॉडल प्रश्नपत्रों में अंत में उत्तर भी दिए गए हैं। जैक ने विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर अभ्यास करने को कहा है। साथ ही सभी स्कूल के प्राचार्य से कहा है कि जो विद्यार्थी मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड नहीं कर सकते हैं उसे उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि आठवीं बोर्ड की परीक्षा सात जनवरी 2020 को होगी।

अंग्रेजी में दो पैसेज

हिंदी के मॉडल प्रश्नपत्र में पाठ्यपुस्तक से 7 प्रश्न, एक पाठ्यांश से तीन, एक गद्दांश से दो, पत्र में खाली जगहों को भरने से संबंधित तीन व व्याकरण से पांच प्रश्न हैं। इसी तरह अंग्रेजी में दो पैसेज से पांच प्रश्न, ग्रामर से 5, पाठ्यपुस्तक से 7, अप्लीकेशन से तीन प्रश्न हैं। साइंस में जीव विज्ञान व भौतिकी से 7-7 प्रश्न व रसायन विज्ञान से छह प्रश्न हैं। सामाजिक विज्ञान में इतिहास से 8, भूगोल से 5, नागरिकशास्त्र से 5 व नैतिक शिक्षा से 2 प्रश्न हैं।

हिंदी में 1857 तो अंग्रेजी में 1865

सामाजिक विज्ञान को छोड़ अन्य विषयों के प्रश्न केवल हिंदी भाषा में हैं। सामाजिक विज्ञान के प्रश्न हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी हैं, लेकिन कुछ प्रश्नों में हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्न अलग-अलग हैं? प्रश्न संख्या-7 है- 1857 के विद्रोह के समय भारत का  गवर्नर कौन था? अंग्रेजी में 1857 की जगह 1865 है।

पंजीयन 14 नवंबर तक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का   पंजीयन 14 नवंबर तक होगा। चालान जेनरेट 18 नवंबर तक किया जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ पंजीयन 16 से 22 नवंबर तक होगा। इसी तरह चालान जेनरेट 25 नवंबर तक होगा। वर्तमान में कक्षा नौ में पढ़ रहे विद्यार्थी पंजीयन कराएंगे। पंजीयन कराने वाले ही 8 जनवरी 2020 से होने वाली नौवीं की परीक्षा में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.