विधायक डॉ. इरफान अंसारी को गाड़ी ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर Ranchi News
Jharkhand. कांग्रेस के विधायक डॉ. इरफान अंसारी अपने आवास के समीप टहल रहे थे। इसी दौरान एक वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए चली गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 02:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 05:37 PM (IST)
रांची, जेएनएन। कांग्रेस के विधायक डॉ. इरफान अंसारी मंगलवार काे बाल-बाल बच गए। रांची के धुर्वा में दोपहर में एक वाहन ने उन्हें टक्क्र मार दी। वे अपने आवास के समीप टहल रहे थे। इस घटना में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। वे अभी अस्पताल में इलाजरत हैं। डॉ. इरफान अंसारी अभी जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। बताया जाता है कि विधायक धुर्वा स्थित अपने आवास के समीप टहल रहे थे। अचानक से एक वाहन वहां से गुजरा और उन्हें टक्कर मारते हुए चला गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की छानबीन में जुटी है।
विधायक डॉ. इरफान अंसारी कांग्रेस के मुखर नेता हैं। उन्हाेंने हाल ही में झारखंड सरकार में मंत्री सीपी सिंह को नौटंकीबाज कहा था। इससे पूर्व झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वे जयश्री राम के नारे लगाकर चर्चा में आए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें