Move to Jagran APP

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ ताबड़तोड़ केस, विधायक इरफान अंसारी ने भी ठोका मुकदमा

Arnab Goswami Attackडा. इरफान अंसारी ने भी रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा बर्दाश्‍त नहीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 06:41 AM (IST)
अर्णब गोस्वामी के खिलाफ ताबड़तोड़ केस, विधायक इरफान अंसारी ने भी ठोका मुकदमा

रांची, राज्य ब्यूरो। Arnab Goswami-Sonia Gandhi कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विंग के चेयरमैन अजयनाथ शाहदेव ने भी गुरुवार को रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो में शिकायत दर्ज कराई है।

loksabha election banner

इरफान अंसारी ने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।

इधर, कांग्रेस के कुमार राजा ने रांची और कांग्रेसी नेता फुरकान अंसारी की बेटी शबाना खातून ने देवघर के मधुपुर में अर्णब के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जमशेदपुर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, नेता फिरोज खान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. पारितोष ङ्क्षसह, बिजेंद्र साहू, जगदीश महतो व रोहित पाल ने गुरुवार को टेल्को और मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है। महागामा विधायक दीपिका पांडेय ङ्क्षसह ने बुधवार की रात महागामा थाने में अर्णब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी तरह, कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश महासचिव राजन सिंह राजा ने खलारी थाने में बुधवार को अर्णब के विरुद्ध लिखित शिकायत पत्र दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी विवादों में आ गये हैं। उनके खिलाफ थानों में लगातार केस दर्ज कराया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डा. इरफान अंसारी ने भी रांची के जगन्नाथपुर थाने में अर्णब के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि पालघर हमले पर महाराष्ट्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लगातार रिपब्लिक चैनल द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है एवं मामले को बढ़ा चढ़ाकर लाइव शो में पेश किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जिस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम की सीडी भी थाने को सौंपी है। इरफान अंसारी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी की जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया और इंडियन प्रेस काउंसिल रिपब्लिक टीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाए।

अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआइआर के लिए कोतवाली थाने में दिया आवेदन

रिपब्लिक टीवी के एंकर, एडिटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ रांची में भी केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ भारत में धार्मिक उन्माद फैलाने, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। इसमें महाराष्ट्र के पालघर में हुए मॉब लिंचिंग को लेकर अपने डिबेट शो में अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने, हिंदू समाज के खिलाफ अपशब्द कहने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज करने का अनुरोध

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 120B, 153, 153A, 295A, 298, 500, 504, 505, 506 और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 1860r/w सेक्शन 66A के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.