Move to Jagran APP

Ranchi News: शादी से देर रात घर लौट रही महिला से दुष्कर्म... हाथ और छाती की हड्डी टूटी... आरोपित गिरफ्तार

Jharkhand Crime News रांची जिले में दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने रात में महिला को अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर महिला को उसने जमीन पर पटकर घायल कर दिया। आरोपित जेल भेज दिया गया है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 12:11 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 12:12 PM (IST)
Ranchi News: शादी से देर रात घर लौट रही महिला से दुष्कर्म... हाथ और छाती की हड्डी टूटी... आरोपित गिरफ्तार

रांची, जागरण संवाददाता। रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद नामकुम थाने की पुलिस ने तत्काल कारवाई करते आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

सुनसान जगह देखकर आरोपित ने दिया घटना को अंजाम

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि रविवार देर रात करीब 12ः30 बजे गांव के एक व्यक्ति की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से रात को खाना खाने के बाद वह अकेली घर वापस आ रही थी। इस दौरान सुनसान जगह पर गांव के ही कुन्द्रो मुंडा उर्फ मोहन दिरवार मुंडा ने पीछा किया। उसने पीछे से उसका मुंह दबा दिया। जमीन पर जबरदस्ती पटकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपित से काफी विनती व प्रार्थना करती रही, लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। शोर मचाने पर आरोपित ने उसे कई बार उठा कर पटक दिया। यही नहीं जान से मारने के नीयत से कई बार उस पर प्रहार किया। जमीन पर बार-बार पटकता रहा।

ग्रामीणों ने पीड़िता को कराया अस्पताल में भर्ती

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान गांव के ही दो लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे किसी तरह आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान आरोपित वहां से भागने लगा। इस क्रम में वह गिर गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म करने के दौरान आरोपित द्वारा जमीन पर पटकने से उसकी पंजरी की हड्डी व हाथ की हड्डी टूट गई है। बाद में पीड़िता को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्वस्थ होने के बाद पीड़िता 17 मई को नामकुम थाना पहुंची। उसने लिखित शिकायत की। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद गांव में हुई थी पंचायत भी

जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। इस मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं, तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। नामकुम थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। मामले की शिकायत देर से की गई। पुलिस सभी बिन्दुओं पर घटना की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.