Move to Jagran APP

रांची में आदिम जनजाति महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Ranchi News

Jharkhand. दुष्कर्म का आरोप रांची के जगन्नाथपुर के युवक पर लगाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 05:07 PM (IST)
रांची में आदिम जनजाति महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Ranchi News
रांची में आदिम जनजाति महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची में आदिम जनजाति पहाडिय़ा समुदाय की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रांची के जगन्नाथपुर के युवक पर लगाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित अनवर हुसैन नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पाकुड़ की आदिम जनजाति पहाडिय़ा समुदाय की एक महिला तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में काम करने आई थी। महिला पहले आरोपित के घर में किराएदार थी। तीन दिन पहले अनवर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक कमरे में ले गया। आज गुरुवार को उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.