चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन दोस्त अगवा कर ले गए मेरठ
Minor Girl Assaulted in Ranchi. दिल्ली से लड़की की बरामदगी के बाद अपने पिता के साथ रांची के कोतवाली थाने पहुंचकर पीडि़ता ने एफआइआर दर्ज कराई है।
रांची, जासं। राजधानी के कचहरी चौक के पास से 14 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 10 मार्च की है। लड़की को अगवा कर मेरठ ले जाया गया था, रास्ते में दुष्कर्म किया। किसी महिला की मदद से दिल्ली पहुंची। वहां से परिजनों के साथ रांची लौटी। लौटने के बाद गुुरुवार को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
नाबालिग के अनुसार कार चालक सहित तीन युवकों ने मिलकर उसे अगवा किया था। वैसे पुलिस का मानना है कि पीडि़ता की सहमति से उसे उठाकर मेरठ ले जाया गया था। प्राथमिकी में दर्ज बयान के अनुसार लड़की अपने भाई के साथ लाडली योजना के फॉर्म सहित अन्य कामों के लिए रिक्शा से कचहरी जा रही थी। रास्ते में सोनू ने भाई को धक्का देकर गिरा दिया। फिर जबरन कार में बैठा भाग निकला।
मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मुह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई थी। होश आया तो खुद को एक घर में पाया। वहां चिराग नाम के युवक की मां मिली। उनसे पूरी बात बताने के बाद वह मदद की और अपने साथ लेकर दिल्ली पहुंची। इसबीच पीडि़ता के पिता से भी बातचीत करवाई। सूचना मिलने पर पिता दिल्ली पहुंचे और बेटी को लेकर रांची पहुंचे।