Move to Jagran APP

गैंगरेप पीड़िता के पिता को मार स्कूल की खिड़की से लटकाया शव

गैंगरेप पीड़िता के पिता की हत्या का लटकाया शव खिड़की से, पुलिस कर रही है जांच।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 04:22 PM (IST)
गैंगरेप पीड़िता के पिता को मार स्कूल की खिड़की से लटकाया शव
गैंगरेप पीड़िता के पिता को मार स्कूल की खिड़की से लटकाया शव

जागरण संवाददाता, रांची : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के गोईदी गाव निवासी सामूहिक दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता के पिता की हत्या कर आरोपियों ने शव स्कूल के खिड़की में लटका दिया। घटना 23 अप्रेल की रात की है। साथ ही आरोपियों ने केस वापस लेने की धमकी देते हुए कहा कि यदि केस वापस नहीं लिया तो सभी परिवार को इसी तरह हत्या कर शव को लटका देंगे। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराने तरहसी थाना गए तो वहां थानेदार बिना केस दर्ज किए वापस घर भेज दिया। प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिलने व आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने आरोपियों के डर से गाव छोड़ दिया है। मृतक की पत्‍‌नी अपनी तीन पुत्री के साथ मयके चली आई है। मृतक के साला पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के पचंबा गाव निवासी ने बताया कि 2015 में गाव के तीन लोग ने उनकी नाबालिग भगनी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। केस करने के बाद आरोपी पकड़े गए। जेल से ही आरोपी केस सुलह करने व गवाही नहीं देने की धमकी देते रहे। दो माह पहले आरोपी जेल से जमानत पर छुटे और धमकी देते रहे। नहीं मानने पर 23 अप्रैल 2018 की शाम 8 बजे पाच लोग बुधु सिंह , दशरथ सिंह , मनोज सिंह , सुधीर सिंह व राजा सिंह ने पीड़िता के घर जाकर पीड़िता के पिता व मा को उठाकर जंगल की ओर ले गए। जंहा आरोपियों ने मृतक के पत्‍‌नी को जमकर पिटाई की। साथ ही उसे अकेले वापस घर भेज दिया। उसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़िता के पिता द्वारिका पासवान को निर्मम हत्या कर शव को स्कूल के खिड़की में लटका दिया। हत्या के एक आरोपी दशरथ सिंह बिहार पुलिस में हवलदार है। मृतक के पत्‍‌नी ने बताया कि कोर्ट में गवाही देने के बाद आरोपियों ने जानबूझकर उनके पति को हत्या किया है। उनके पति व बेटी केस सुलह करने को तैयार नहीं थे। आरोपी बार - बार केस सुलह करने के दबाव बना रहे थे। मृतक के पत्‍‌नी ने बताया कि आरोपियों के डर से गाव छोड़ दिया है। न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। मृतक के पत्‍‌नी ने बताया कि गाव तबतक नहीं जाएंगे तब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता है। क्योंकि मारने वाले में एक दशरथ सिंह बिहार पुलिस में हवलदार है। मृतक के पत्‍‌नी का कहना है कि गाव जाने पर आरोपी हत्या कर देगा। हम लोग को न्याय चाहिए। घटना के बाद गाव में दहशत फैल गई है। गाव के लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

loksabha election banner

क्या कहते हैं थाना प्रभारी :

तरहसी थाना प्रभारी रामचंद्र महतो ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह कसमार ओपी पुलिस द्वारा पता चला कि एक युवक का शव गोईंदी स्कूल में लटका हुआ है। पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर गया। जहां पहले से मौजूद मृतक के पत्‍‌नी व अन्य परिवारों ने पुलिस को हत्या कर शव लटकाने की बात कही। पुलिस ने मृतक के पत्‍‌नी के बयान पर पाच लोग पर प्राथमिकी दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पत्‍‌नी के अनुसार 2015 में तीन लोग मृतक के बेटी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के आरोप में दो लोग जेल गए थे। दो माह पूर्व आरोपी जमानत पर जेल से निकले है। आरोपी पीड़िता को केस सुलह करने की धमकी दे रहे हैं। मृतक व दुष्कर्म पीड़िता केस सुलह करने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता को हत्या कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी बिहार पुलिस में हवलदार है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.