जंगल में ले जाकर लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत में जमकर धुना
गांव के दी युवकों लखीराम महली व बालेश्वर महली बहला फुसलाकर चमघाटी जंगल ले गए। दोनों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के अनगड़ा इलाके में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना राजडेरा में 21 मई को हुई। पीड़िता जंगल मे बकरी चराने गई थी। इसी बीच गांव के दी युवकों लखीराम महली व बालेश्वर महली बहला फुसलाकर चमघाटी जंगल ले गए। दोनों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता पसरा ढिपा स्कूल के पांचवी की छात्रा है। पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है। तीन दिन पहले इस मामले को लेकर पंचायत की बैठक हुई। जिसमें आरोपियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।
अनगड़ा में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में अनगड़ा पुलिस ने दोनों आरोपितों बालेश्वर महली व लखीराम महली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिग कक्षा पांच की छात्रा है और वह अद्र्ध विक्षिप्त भी बताई जा रही है। इधर, आरोपितों ने भी पीडि़ता के पिता सहित आठ लोगों पर मारपीट करने और एक लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाते हुए अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना 21 मई को एक जंगल में घटी। घटना के दिन पीडि़ता जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी बीच पड़ोस के रहनेवाले दो युवक बालेश्वर महली और लखीराम महली नाबालिग को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। डर से पीडि़ता इस मामले पर चुप रही। 28 मई को घटना की जानकारी परिजनों को हुई।
गांव में हुई पंचायत में आरोपितों की हुई पिटाई
इस मामले को लेकर 29 मई को गांव में ग्रामीणों पंचायती हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घटना सच पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों की जमकर धुनाई की। साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भरने को कहा। दोनों ने जुर्माना भरने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन न्याय के लिए रविवार को अनगड़ा थाने पहुंचे।
आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामला साफ हो जाएगा। अनिल कुमार तिवारी, अनगड़ा थानेदार।