Move to Jagran APP

Jharkhand Police: सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल, बोले- कभी नहीं भूलने वाला पल

Jharkhand Police गणतंत्र दिवस पर रांची पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से मेडल पहनाया। देवेंद्र ने कहा कि यह जीवन में कभी नहीं भूल पाने वाला लम्हा है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:03 AM (IST)
Jharkhand Police: सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल, बोले- कभी नहीं भूलने वाला पल
सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया।

रांची, जासं। गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान रांची पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे देवेंद्र कुमार सिंह को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपने हाथों से मेडल पहनाया। सम्मान ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीवन में कभी नहीं भूल पाने वाला लम्हा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवा में आने के दौरान हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका कार्य समाज सापेक्ष रहे। एक पुलिस अधिकारी के रूप में मैंने इसे पूरा करने का प्रयास किया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि सीनियर्स के नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही बहुत कुछ सीख कर वह आगे बढ़ रहे हैं। भविष्य में भी वह विभाग और आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.