विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand : झारखंड पुलिस के इन 33 अधिकारियों और जवानों को बेहतरीन कार्य के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 02 Jan 2023 08:55 PM (IST)

राज्य स्थापना दिवस के लगभग डेढ़ महीने के बाद झारखंड पुलिस के 33 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों ...और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए पदकों की घोषणा।
पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए पदकों की घोषणा।

रांची, राज्य ब्यूरो: राज्य स्थापना दिवस के लगभग डेढ़ महीने के बाद झारखंड पुलिस के 33 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। हर साल राज्य स्थापना दिवस को ही पदक दे दिए जाते थे। इस साल करीब डेढ़ महीने के बाद दो जनवरी को राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदकों की घोषणा की है।

पदकों की घोषणा अलग-अलग कैटेगरी सेवाओं में दी गई है। विशिष्ट सेवा के लिए एक दारोगा को झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए दो दारोगा को झारखंड मुख्यमंत्री पदक और दो आइपीएस अधिकारी सहित 30 पदाधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक की घोषणा की गई है।

इन अधिकारी और जवानों को को मिले पदक

विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक रांची के जगुआर के दारोगा गणेश चंद्र पान को प्रदान किया गया है, वहीं, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक लातेहार के दारोगा राजीव कुमार भगत और लातेहार के ही दारोगा दिव्य प्रकाश को प्रदान किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी रांची अनीश गुप्ता, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग राजकुमार मेहता, वरीय पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) दीपक कुमार शर्मा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक बोकारो मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय (वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अभियान, लोहरदगा), दारोगा हथियार मोहम्मद अरशद खां (रांची जिला), दारोगा सुदामा सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा सुखराम उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा मुकुंद बानरा (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा अन्सलेम फ्रांसिस सोय (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा ईश्वरी सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), जमादार सुबोध कुमार (पलामू जिला), जमादार विनय कुमार पांडेय (गढ़वा जिला), जमादार बंधना उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार इसहाक डोडराय (गढ़वा जिला), हवलदार प्रशांत कुमार महतो (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार रामाशंकर कुमार (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार अमित गुरुंग (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार एमानुएल टुडू (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार जारका कोरवा (सिमडेगा जिला), हवलदार धर्मेंद्र कुमार (गुमला जिला), सिपाही दुर्गा उरांव (खूंटी जिला), सिपाही कुंवर मुंडा (खूंटी जिला), सिपाही अजय कुमार सिंह (बोकारो जिला), हवलदार भूषण शर्मा (चतरा जिला), महिला हवलदार अंजुला कुजूर (जैप-10 होटवार), महिला सिपाही अनुपा कुमारी (जैप-10 होटवार) व सिपाही सूर्य बहादुर धर्ती (जैप-1 रांची) को पुरुस्कार देने की घोषणा की दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।