विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: लोहरदगा में शनि मंदिर के सामने फेंका मांस... कल शिव मंदिर में हुई थी ये हरकत; पुलिस-प्रशासन सतर्क

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2022 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2022 10:20 AM (IST)

Jharkhand Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा में शनिवार को रामपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में मांस फेंके जाने का ...और पढ़ें

Jharkhand, Lohardaga News: लोहरदगा में शनि मंदिर के सामने फेंका मांस।
Jharkhand, Lohardaga News: लोहरदगा में शनि मंदिर के सामने फेंका मांस।

लोहरदगा, जासं। Jharkhand, Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा-नदिया पथ में शनि मंदिर के सामने मांस मिला है। शनि मंदिर के पास मांस मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  इधर मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सदर अंचलाधिकारी अरुण कुमारी तिर्की, नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार और सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव तत्काल मौके पर पहुंचे और मौके पर मिले हड्डी और मांस को बरामद कर निष्पादित कराया। इसके साथ हीं पुलिस-प्रशासन सतर्कता के साथ क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी।

हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि वहीं पास में मैना बगीचा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से मांस-मछली की दुकान से कोई कुत्ता हड्डी और मांस को उठाकर लाया होगा, जबकि कुछ लोग इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बता रहे हैं। हालांकि सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

वहीं दूसरी ओर शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शिव मंदिर परिसर में फेंके गए मांस के मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने कांड अंकित कर लिया है। जिसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने और प्रतिबंधित मांस को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है कि रविवार को शनि मंदिर के सामने एक बार फिर से मांस मिलने से पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए हैं। इधर दो दिनों से लगातार दो घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं।