Move to Jagran APP

राज्य में सुधारों से बन रहा बेहतर माहौल

रांची में पहले की अपेक्षा विकास हुआ है परंतु अभी कई चीजें बाकी हैं जो हमें विकसित शहरों की श्रेणी में खड़ा होने से रोक रही हैं।

By Krishan KumarEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 10:39 AM (IST)
राज्य में सुधारों से बन रहा बेहतर माहौल

पुनीत पोद्दार रांची के लिए तथा व्यवसाय जगत के लिए आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दो दशकों से ज्यादा के व्यवसायिक अनुभव, बेहतरीन प्रबंधन क्षमता और पीपल मैनेजमेंट गुणों के कारण आज छोटे से कपड़ा व्यवसाय से शुरुआत कर पुनीत ऑटोमोबाइल, बॉडी शॉप आदि सेक्टर में धूम मचा रहे हैं। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग में झारखंड में सिर्फ इनका राज है कहना गलत न होगा। 

loksabha election banner

अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी 

रांची में पहले की अपेक्षा विकास हुआ है परंतु अभी कई चीजें बाकी हैं जो हमें विकसित शहरों की श्रेणी में खड़ा होने से रोक रही हैं। आज हर सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध तो हैं परंतु इसमें सुधार की आवश्यकता है। सुविधाओं के अभाव के कारण हम आगे नही बढ़ पाते हैं। यहां अच्छा काम करने की सोच में कई सारे काम बिना प्लानिंग के हो रहे है। झारखंड की राजधानी रांची, तीव्र गति से बढ़ रही है और विस्तार कर रही है। आर्थिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के विकास के कारण व्यापक शहरीकरण हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्रों का विस्तार तो हो रहा है परंतु इसमें प्लानिंग का अभाव दिखाई देता है।

कम समय में ज्यादा काम करना है। इसे पूर्ण करने में समस्या आ रही है। आज जितना भी विकास व्यावसायिक तौर पर नजर आ रहा है वह कहीं न कहीं उद्यमी की निजी कोशिशों का नतीजा है अगर सरकार भी इसमें सहयोग करे तो विकास की रफ्तार कई गुणा बढ़ जाएगी। हां, कुछ चीजों में सरकार ने अच्छा काम किया है। व्यवसाय को ऑनलाइन लाने में सहायता की है। कई चीजों के रिन्यूवल को एक साल से बढ़ा कर पांच साल कर दिया गया है जो कि सराहनीय है। राज्य में आधारभूत आवश्यकताओं की कमी ने कहीं न कहीं बाधा उत्पिन्नो की है। आज अगर कोई व्यक्ति व्यवसाय शुरू करना चाहे तो उसकी सबसे पहली समस्या जमीन और बिजली की व्यवस्था चिंता का विषय बनती है। सरकार इसे दूर करने में प्रयासरत है यह प्रदेश में व्यवसाय को गति देने में कारगर है। भूमि उपयोग नीतियों में बदलाव के कारण शहर के आसपास के इलाकों को भी शहरों से जोड़ा जा रहा है।

राज्य में आसानी से उपलब्ध मैनपॉवर, परिवहन, संचार सुविधाएं और बिजली की स्थिति में हो रहे सुधार, नए उद्यमियों के लिए आरआईए क्षेत्र व्यवसाय को गति देने में कारगर साबित हो रहा है। व्यवसाय के विकास से लोगों के लिए पर्याप्त रोजगार और ढांचागत सुविधाओं को उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रांची में औद्योगिकीकरण और आधुनिकीकरण की वर्तमान पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए करने की अपार संभावनाएं हैं। रांची आज व्यापार और वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। यहां बढ़ती साक्षरता दर, आसानी से उपलब्ध मैनपॉवर, वातावरण उद्यमियों के लिए सरकार की योजनाएं व सुविधाएं उपलब्ध होने से विकास के लिए एक अनुकूल वातावरण बन गया है।

सरकार भी राज्य में उद्यमियों को निवेश के मकसद से आकर्षक ऑफर दे रही है। वर्तमान में कई प्रीमियम ब्रांड, चेन स्टोर और मॉल्स रांची में आ चुके है। इस प्रकार नए उद्यमियों को मौका तो मिल ही रहा है साथ ही यह लोगों के लिए भी पर्याप्त रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। रांची समृद्ध प्राकृतिक और खनिज संसाधन वाला क्षेत्र है जो व्यवसाय के लिए काफी उपयुक्त माना जा सकता है। आज रांची और आसपास के इलाके एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहे है। वन और खनिज संसाधनों की उपलब्ध्ता के कारण ही बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने के लिए यह एक अच्छी जगह मानी जाती है। 2005 से ऑटोमोबाइल जगत में कदम रख आज प्रेमसंस मोटर ने पूरे झारखंड में कई शोरूम तथा वर्कशॉप खोल लिए है। प्रेमसंस ने झारखंड के हर छोटे शहरों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। सफलता का कोई दूसरा रास्ता नही होता खुद की मेहनत और जूनून ही किसी भी व्यक्ति को सफल बनाती है। झारखंड के लोग मेहनती हैं और इन्हें मौका मिला तो निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी।

अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.