मारवाड़ी कॉलेज पर चढ़ा फैशन का रंग, नजर आया ऑसम इंडिया
तुझे याद कर लिया है आयत की तरह.. गाने पर मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों ने खूब धमाल मचाया।
By Edited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 04:50 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 04:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची : तुझे याद कर लिया है, आयत की तरह.. गाने पर मारवाड़ी कॉलेज के मॉडल रंग बिरंगे परिधान पहने जैसे ही स्टेज पर आए, हजारों हाथों ने उनका स्वागत किया। सभी मॉडल के परिधान भारतीय थे, फैशन शो का नाम था ऑसम इंडिया। नाम को सार्थक करते हुए मॉडल्स ने भारतीय परिधान में वॉक किया जिसके आधार पर उनका मूल्यांकन हुआ।
एक मौका ऐसा भी आया जब कॉलेज के प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के साथ कार्यक्रम के आयोजकों ने भी स्टेज पर रैंप वॉक कर दिखाया। खास बात है कि फैशन शो के सारे परिधान मारवाड़ी कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने तैयार किया था। शो के बाद सभी ड्रेस के डिजाइनर भी मंच पर आए और उनका परिचय कराया गया। पूरा आयोजन मस्ती भरा रहा, हर वॉक पर जोरदार तालियां बजी। कार्यक्रम के संयोजन कुमार एएन शाहदेव ने मंच पर से युवाओं के लिए शायरी भी की।
कहा कि हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता, कभी जमी तो कभी आसमां नहीं मिलता। फेस्ट के आतिफ असलम बने इमरान - मारवाड़ी कॉलेज के बीबीए पार्ट 2 के छात्र इमरान ने बेहतरीन गीतों का मैशअप प्रस्तुत किया। पीछे इंस्ट्रूमेंटल बजा कर उन्होंने माइक थाम लिया। आतिफ असलम के गीत तू जाने ना, बेइंतेहां, तेरा होने लगा हूं आदि को एक ही साथ बिना ब्रेक के गाया। गानों का यह फ्यूजन मारवाड़ी के दर्शकों ने खूब पसंद किया।
ताकी-ताकी पर हुआ हिप-हॉप - फेस्ट में इंगलिश गाने ताकी-ताकी और दर्जनों गानों पर शीतल एंड टीम ने हिप-हॉप डांस किया। मंच पर बज रहे गाने पर दर्शक भी झूमने लगे। इसके बाद देश भक्ति गाने पर दो युवतियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद दीपिका, शिफा, अपर्णा, श्वेता सोनाली, ऋतिका आदि ने भी डांस कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नागपुरी गानों पर डेढ़ घंटे झूमते रहे युवा - दोपहर के बाद कॉलेज कैंपस का माहौल बदला, ऑडिटोरियम से लोग बाहर आए और वहां बने मंच पर रॉक शो की शुरुआत हुई। शो में नागपुरी गानों का दौर चला। कैंपस में हजारों युवा एक साथ डांस करते नजर आए। करीब डेढ़ घंटे तक रॉक शो चलता रहा। गाने बदलते रहे, मस्ती का आलम परवान चढ़ता गया और शाम तक युवाओं का थिरकना बंद नहीं हुआ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें