विवाहिता अपनी तीन साल की बेटी के साथ लापता, थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
रांची के रातू इलाके में रहने वाली एक विवाहिता पिछले 3 दिनों से गायब है। वह अपनी 3 साल की बेटी के साथ घर से इटकी जाने के लिए निकली थी। लेकिन न तो वह इटकी पहुंची और न ही घर वापस लौटी है। विवाहिता के पति दुबई में हैं।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची के रातू इलाके में रहने वाली एक विवाहिता पिछले 3 दिनों से गायब है। वह अपनी 3 साल की बेटी के साथ घर से इटकी जाने के लिए निकली थी। लेकिन न तो वह इटकी पहुंची और न ही घर वापस लौटी है। विवाहिता के पति दुबई में रहते हैं। ऐसे में मां-बेटी के लापता होने पर सभी परेशान हैं। घटना को लेकर रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जनाकारी के अनुसार रातू के बाजपुर गांव की रहने वाली विवाहिता अपनी पुत्री के साथ लापता है। महिला के भाई फिरोज अंसारी ने रातू थाने में दोनो के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिरोज ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन नेहा परवीन और उसकी पुत्री सदफ परवीन 27 नवंबर को इटकी जानके लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब दोनों इटकी नहीं पहुंचीं। परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके बाद फिरोज थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। विवाहिता के पास एक मोबाइल फोन भी है। लेकिन बंद मिल रहा है। संबंधित मोबाइल फोन के नंबर की सीडीआर और लोकेशन की जांच भी की जा रही है। ताकि विवाहिता का पता लगाया जा सके। पुलिस विवाहिता के घर से निकलने वाली रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। ताकि उसी गतिविधि का पता लग सके।